Vaishali News: बेटे की सलामती के लिए मां जहां दे रही थी अर्घ्य, उसी पोखर में डूबने से हुई इकलौते पुत्र की मौत

Vaishali News Today: बिहार के वैशाली से एक दुखद ख़बर आ रही है, जहां छठ पूजा के दौरान एक परिवार की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। बेटे की सलामती के लिए मां भगवान भास्कर को राजापाकर इलाके के पोखर में अर्घ्य दे रही थी। इसी दौरान उनका बेटा हादसे का शिकार हो गया।

इंटरमीडिएट का छात्र 17 वर्षीय धर्मवीर जफर पट्टी गांव का रहने वाला था। स्थानीय लोगों ने बताया कि धर्मवीर कुमार अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। वह पूजा समारोह देखने के लिए तालाब के किनारे खड़ा था, इसी दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में गिर गया।

Son Drowns During Chhath Pooja in Vaishali maan de rahi argh beta ki pokhar me doobne se maut

यह हादसा उस वक्त हुआ जब धर्मवीर की मां छठ पर्व के तहत सूर्य देव को अर्घ्य देने में व्यस्त थी। अपने बेटे की भलाई के लिए वह दुआएं मांग रही थी, लेकिन किस्मत में कुछ और ही लिखा था। मां को क्या पता था उसका बेटा, उनसे दूर जाने वाला है।

धर्मवीर का पैर जैसे ही फिसला लोग आनन-फानन में उसे बचाने के लिए कूदे लेकिन बचा नहीं पाए। वहां मौजूद लोगों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। लड़के की मौत ने परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है। वहीं रिश्तेदार और ग्रामीण असामयिक नुकसान पर अपना दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर राजापाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं धर्मवीर के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया। इस हादसे पर स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रशासन को चाहिए था कि वह मुस्तैद रहे ताकि कोई अनहोनी पर तुरंत बचाव कार्य किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+