'कुछ गड़बड़ हुआ ही नहीं तो क्या सजा देंगे', ED की पूछताछ के बाद बोले डिप्टी सीएम तेजस्वी

ईडी ऑफिस से निकलने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि जब कोई गड़बड़ ही नहीं हुआ है तो ये लोग क्या सजा देंगे।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज यानी मंगलवार को नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। घंटों चली पूछताछ के बाद तेजस्वी यादव ईडी ऑफिस से रवाना हुए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोग क्या सजा देंगे। जब कुछ गड़बड़ ही नहीं हुआ तो ये लोग क्या सजा देंगे।

वहीं दूसरी तरफ, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष और पूर्व सीएम लालू यादव से मुलाकात की। बता दें कि Land For Job मामले में तेजस्वी यादव दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए। इससे पहले 25 मार्च को CBI ने तेजस्वी यादव से 25 मार्च को पूछताछ की थी। वहीं उनकी बहन मीसा भारती से भी उसी दिन ईडी ने पूछताछ की थी।

ईडी के मुताबिक खुफिया जानकारी के आधार पर मुंबई, दिल्ली, पटना और रांची में छापेमारी के दौरान 1 करोड़ रुपये कैश, 1 हज़ार 900 अमेरिकी डॉलर, 540 ग्राम सोना और 1.5 किलोग्राम सोने के ज़ेवर और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए थे।

ईडी ने के मुताबिक लगभग 600 करोड़ की जानकारी मिल पाई, जिसमें 350 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और 250 करोड़ रुपये पीओसी की आय थी। जो विभिन्न बेनामीदारों के ज़रिए की गई थी। पीएमएलए की जांच से जानकारी मिली है कि रेलवे में नौकरी दिलाने के एवज में पटना और दूसरे जगहों पर लालू प्रसाद के परिवार ने कई जमीनों पर अवैध अधिग्रहण किया था।

Recommended Video

    Tejashwi Yadav के खिलाफ Ahmedabad Metro Court में याचिका दायर, सख्त एक्शन की मांग | वनइंडिया हिंदी

    इन ज़मीनों की मौजूदा वक्त में बाज़ार की कीमत 200 करोड़ रुपये से भी ज़्यादा है। मिली जानकारी के मुताबिक जमीनों के लिए कई बेनामीदारों, शेल संस्था और अन्य मालिकों की पहचान की गई है। ईडी का दावा है कि D-1088, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (दिल्ली) एक संपत्ति (4 मंजिला बंगला, ए.बी. एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड) का मालिकाना हक तेजस्वी यादव का है। इस कंपनी को सिर्फ 4 लाख रुपये में अधिग्रहित दिखाया गया था। मौजूदा वक्त में इस प्रॉपर्टी की कीमत 150 करोड़ रुपये है।

    यह भी पढ़ें- Land For Job मामले में तेजस्वी यादव हुए ED के सामने पेश, विस्तार से जानिए क्या है पूरा मामला

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+