Snake In Bihar: पेड़ से लटक रहा था विशाल अजगर, टहनी समझ नजदीक से गुजर रहे थे लोग
Snake In Bihar:ग्रामीणों का कहना है कि हबीब नगर गांव (सिवान) के करीब से दहा नदी और नहर गुजर रही है। इसी वजह से विशाल अजगर बाढ़ में बहते हुए नदी और नहर में आ गया। जिसके बाद गांव में भी पहुंच गया। उन्होंने कहा कि पहली...
Snake In Bihar: प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से खतरनाक सांप निकलने के मामले सामने आ रहे हैं। ताज़ा मामला बिहार के सिवान जिले का है, जहां हबीब नगर गांव 15 फीट का विशाल अजगर मिला। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू कर वन विभाग की टीम को सौंप दिया। सीवान में अब तक तीन विशाल अजगर निकलने का मामला सामने आ चुका है। आपको उन मामले की भी जानकारी देंगे, इससे पहले आपको 15 फीट के अजगर की बारे में बता दें जिसे लोग पेड़ की टहनी समझ कर नज़दीक से गुज़र रहे थे।

पेड़ से लटका हुआ था विशाल अजगर
स्थानीय लोगों की मानें तो विशाल अजगर पेड़ से लटका हुआ था, लोग उसके नज़दीक से गुज़र रहे थे। जब लोगों ने गौर से देखा तो पता चला की वह पेड़ की टहनी नहीं 15 फीट का विशाल अजगर है। विशाल अजगर को देखने के बाद ग्रामीणों के होश उड़ गए। विशाल सांप की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। फिर क्या थी वहां सांप को देखने के लि भीड़ जुटने लगी, लेकिन सांप के डर से कोई भी नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणो नें सांप को काबू किया और वन विभाग की टीम को सौंप दिया।

सांप के मिलने से ग्रामीणों में दहशत
ग्रामीणों का कहना है कि हबीब नगर गांव (सिवान) के करीब से दहा नदी और नहर गुजर रही है। इसी वजह से विशाल अजगर बाढ़ में बहते हुए नदी और नहर में आ गया। जिसके बाद गांव में भी पहुंच गया। उन्होंने कहा कि पहली बार इतने बड़े अजगर को गांव के पेड़ पर देखा गया है। ग्रामीणों ने वक्त रहते सांप को देख लिया नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। सांप के बार-बार मिलने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

मछली समझ कर पकड़ लिया सांप
सिवान जिले में विशाल अजगर मिलने के साथ ही अजगर सांप मिलने की हैट्रिक हो गई है। इससे पहले झरही नदी में 8 फीट लंबे अजगर सांप को लोगों ने देखा था। वहीं ग्रामीणों ने गुठनी प्रखंड के नहर में 12 फीट के अजगर को पकड़ लिया था। मछुआरे ने सांप को मछली समझकर पकड़ लिया था लेकिन जब पता चला कि सांप है तो सभी की हालत खराब हो गई थी। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि लगातार तीन बार अजगर सांप का मिलना चिंता का विषय है। इस तरह कोई अनहोनी भी हो सकती है।

सांप को पकड़ कर बोरे में डाला
प्रदेश के दो ज़िलों से एशिया के सबसे ज़हरीले सांप रसेल वाइपर के निकलने की खबर सामने आ चुकी है। कुछ दिनों पहले खगड़िया जिले से रसेल वाइपर को काफी मशक्कत के बाद स्नैक कैचर ने काबू किया था। इसके बाद भागलपुर ज़िले के मीराचक इलाके में रसेल वाइपर देखा गया। काफी मशक्कत के बाद सांप को काबू किया गया था। रसेल वाइपर सांप 15 दिनों से मीराचक इलाके में घूम रहा था। एक बच्ची ने सांप को देखा तो लोगों की इसकी सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सांप को पकड़ कर बोरे में डाल दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया।

तीन ज़हरीले सांप को किया काबू
खगड़िया ज़िले से भी रसेल वाइपर को काबू करने का मामला सामने आया था, हालांकि वहां वन विभाग की टीम सांप को काबू नहीं कर सकी थी। मुंगेर से स्नैक कैचर ने तीन सांपों को रेस्क्यू किया था। जिसमें दो रसैल वाइपर और एक कॉमन करैत सांप था। आईटीआई कॉलेज के पास मवेशियों को रखने वाली जगह पर खतरनाक सांपों ने डेरा जमाया हुआ था। स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी वन विभाग की टीम को दी। वन विभाग के लोग सांपों को रेस्क्यू करने आए लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। ग्रामीणों ने मुंगेर के स्नेक कैचर करण पाल से संपर्क साधा। करण पाल ने मौक़े पर पहुंच कर तीनों सांपों को रेस्क्यू किया।
ये भी पढ़ें: Bat House: 25 एकड़ ज़मीन में है लाखों चमगादड़ों का घर, परिवार की तरह रखते हैं ग्रामीण












Click it and Unblock the Notifications