SHO अश्विनी कुमार को अकेला छोड़ने के मामले में 6 पुलिसकर्मी हुए निलंबित, बंगाल में भीड़ ने कर दी थी हत्या
SHO अश्विनी कुमार को अकेला छोड़ने के मामले में 6 पुलिसकर्मी हुए निलंबित, बंगाल में भीड़ ने कर दी थी हत्या
किशनगंज। बिहार के किशनगंज थाने के एसएचओ अश्विनी कुमार वॉन्टेड अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम के साथ पश्चिमी बंगाल के पांतापाड़ा गांव में गए थे। यहां भीड़ ने एसएचओ की पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। तो वहीं, इस मामले में पुलिस-प्रशासन ने अब बड़ी कार्रवाई की है। पश्चिमी बंगाल के पांतापड़ा घटना स्थल से अपनी जान बचाने वाले सर्किल इंस्पेक्टर मनीष कुमार समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, इस मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

किशनगंज के एसपी कुमार आशीष ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पूर्णिया रेंज के आईजी सुरेश कुमार चौधरी ने कर्तव्यहीनता के आरोप में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। निलंबित होने वाले 6 पुलिसकर्मी में अंचल निरीक्षक मनीष कुमार, सिपाही राजू सहनी, अखिलेश्वर तिवारी,प्रमोद कुमार पासवान, उज्ज्वल कुमार पासवान, सुनील चौधरी सहित सिपाही सुशील कुमार का नाम शामिल है। तो वहीं, इस मामले में तीन अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसमें मुख्य अभियुक्त फिरोज आलम, अबुजार आलम और सहीनुर खातून शामिल है।
क्या है पूरा मामला
ये मामले पश्चिमी बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के गोलपोखर पुलिस स्टेशन इलाके के गांव पांतापारा में हुई। प्राप्त समाचार के मुताबिक, किशनगंज थाने के एसएचओ अश्विनी कुमार दलबल के साथ बाइक चोरी को पकड़ने बंगाल के पांतापाड़ा गांव छापेमारी करने गए थे। जहां भीड़ ने पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला कर खदेड़ा, वहीं थाना अध्यक्ष को मौके पर पाकर उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी पूर्णिया आईजी सुरेश चौधरी और एसपी कुमार आशुतोष मौके पर पहुंचे।
नहीं मिला स्थानीय पुलिस का सहयोग
वहीं, इस पूरे मामले पर पूर्णिया रेंज के आई जी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया था कि, 'किशनगंज के एसएचओ बाइक चोरी के एक मामले में छापेमारी करने आए थे। छापेमारी के दौरान अश्विनी कुमार को स्थानीय पुलिस से कोई सहयोग नहीं मिला। अश्विनी कुमार पर जिस समय हमला हुआ उस वक्त उनके साथ पूरी टीम थी, लेकिन अपराधियों ने रात्रि का फायदा उठाकर पुलिस को घेर लिया और उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें अश्विनी कुमार को भी गोली लगी और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में छानबीन की जाएगी और आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications