सीवानः अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, मौके पर तीन की मौत
सीवान। बिहार के सीवान में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार तीन लोगों को रौंद दिया। वहीं हादसे में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल महिला अपने भाई और दो बच्चों के साथ बीमार पिता से मिलने जा रही थी। यह हादसा सराय ओपी के चमरा मंडरी के पास हुआ। मृतकों की पहचान MM कॉलोनी निवासी नौशाद आलम के दो बच्चे फरियाद, मुस्कान और साला रेहान के रूप में हुई है। वहीं नौशाद की पत्नी शबनम की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके सिर, पैर और कमर में गंभीर रूप से चोट लगी है।

दरअसल, नौशाद आलम की पत्नी शबनम अपने भाई रेहान और अपने बच्चे फरियाद और मुस्कान के साथ बाइक पर सवार होकर अपने पिता से मिलने जा रही थी। इसी दौरान चमार मंडी के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार सभी लोग दूर सड़क पर जा गिरे। स्थानीय लोग आनन-फानन में चारों को PHC ले गए, जहां डॉक्टरों ने रेहान, मुस्कान और फरियाद को मृत घोषित कर दिया।
वहीं शबनम की हालत नाजुक बनी हुई है। चारों लोग छपरा के मशरक जा रहे थे। मृतक रेहान छपरा के मशरक का निवासी था। 4 साल पूर्व शबनम की शादी नौशाद आलम के साथ हुई थी। नौशाद फिलहाल विदेश में रहकर काम करता है। वहीं पूरे मामले पर सराय थानाध्यक्ष तनवीर आलम ने बताया कि शबनम के परिजन सदर अस्पताल आए थे। उनकी सहमति के बाद मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसके बाद उन्हें तीनों के शव सौंप दिये गए हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications