सीवानः इंजीनियरिंग के छात्र को पीट-पीटकर मार डाला, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर पर लगा हत्या का आरोप
सीवान। बिहार के सीवान जिले के महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के मालवीय चौक इलाके में दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक इंजीनियरिंग के छात्र को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। छात्र की हत्या का आरोप एक इनकम टैक्स इंस्पेक्टर पर लगा है। आरोपित इनकम टैक्स इंस्पेक्टर प्रसून पंकज इस वक्त गोपालगंज में तैनात हैं।मृतक छात्र हर्षित कुमार सिंह रांची का रहने वाला था। जो भोपाल में रहकर पढ़ाई करता था। बताया जा रहा है कि हर्षित पटना से सीवान अपने दोस्त प्रीतम मिश्रा के पास आया था।

मकान में किरायेदार के तौर पर रह रहे प्रीतम मिश्रा के कमरे में पार्टी चल रही थी, जहां गोपालगंज में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर तैनात पंकज प्रसून भी पहुंचे थे। मृतक के दोस्त प्रतीक कुमार मिश्रा ने बताया कि पार्टी के दौरान हुई नोकझोंक से नाराज उसके रूम पार्टनर इनकम टैक्स इंस्पेक्टर ने उसी वक्त कमरा खाली करने की चेतावनी दी और कुछ ही देर के बाद वो अपने अन्य साथियों के साथ आ पहुंचा फिर वो हर्षित के साथ बुरी तरह से मारपीट करने लगा।
इस दौरान इंस्पेक्टर के साथ आएलोगों ने हर्षित की बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जानकरी मिलते ही एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय सहित स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना कि जांच में जुट गई है। मृतक के परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications