सीवानः गुस्से में घर से निकली छात्रा को अगवा कर 3 लोगों ने किया गैंगरेप

सीवान। बिहार के सीवान जिले की 18 वर्षीय छात्रा को सोनपुर स्टेशन से अगवा कर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। दरअसल, छात्रा अपने परिजनों से नाराज होकर ट्रेन से सोनपुर पहुंची थी। यहां स्टेशन पर उतरने के बाद 4 दरिंदों ने छात्रा को अपने झांसे में लिया फिर तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म करने के बाद मारपीट करते हुए और जान से मारने की धमकी देकर आरोपित फरार हो गए। डर के कारण छात्रा रोते हुए सोनपुर से पैदल ही सीवान की तरफ चल दी।

siwan misdeed with girl student

इस दौरान बाकरपुर के बाद छात्रा निर्माणाधीन फोरलेन के रास्ते नया गांव की तरफ जाने लगी। इसी दौरान नया गांव के पास कुछ महिलाओं की नजर पीड़िता पर पड़ी। महिलाओं ने उसे रोते हुए देखा और उससे रोने का कारण पूछा। इसके बाद छात्रा ने महिलाओं से घटना के बारे में बताया। तब महिलाओं ने नयागांव थाना के कार्यकारी थानाध्यक्ष को बुलाकर घटना के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद थानाध्यक्ष ने महिला कांस्टेबल के साथ उक्त छात्रा को सोनपुर के हरिहरनाथ ओपी पहुंचाया। हरिहरनाथ ओपी प्रभारी को छात्रा ने घटनाक्रम के बारे में बताया। पूछताछ के बाद हरिहरनाथ ओपी प्रभारी ने पीड़िता के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस मामले में पूछे जाने पर हरिहरनाथ ओपी प्रभारी ने घटना की पुष्टि की और बताया कि पीड़िता के परिजन सोनपुर पहुंच चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं गोपालगंज में बेखौफ अपराधियों ने गैस एजेंसी पर फायरिंग कर दी। वहीं फायरिंग में 3 लोगों को गोली लगी है, जिन्हें हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना उचकागांव थाना के अमठा स्थित इण्डेन गैस एजेंसी की है, जहां बुधवार शाम दो बाइक पर सवार 4 अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमे गैस एजेंसी में काम करने वाले तीन कर्मी घायल हो गए ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+