सीवानः युवक ने पत्नी सास व ससुर को धारदार हथियार से काट डाला और लेकर फरार हुआ जेवरात
सीवान। बिहार के सीवान जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से काटकर निर्ममता से हत्या कर दी गई है। मृतकों में पति-पत्नी और बेटी शामिल है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोप है कि इस जघन्य अपराध को परिवार के दामाद ने अंजाम दिया है। रविवार की देर रात उसे ने अपनी पत्नी, सास व ससुर को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया और घर में रखे जेवर लेकर भी फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र के भीखाबांध गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने वाला मृतक पति-पत्नी का दामाद है। मृतक के छोटे बेटे ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक रविवार की बीती देर रात सनकी युवक ने अपनी पत्नी, सास और ससुर की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतकों में अलसेन साई(75वर्ष), नजमा खातून(70वर्ष) व नसीमा खातून(30वर्ष) शामिल है।
घटना को घर के अंदर ही अंजाम दिया गया है। दो मृतकों का शव घर के अंदर पाया गया। जबकि एक मृतक का शव घर के बाहर पाया गया। ऐसा लग रहा है कि तीनों जान बचाने के लिए भागने का प्रयास कर रहे होंगे। दो के गर्दन पर वार किया गया है। जबकि एक के गर्दन व पेट में वार किया गया है। तीन लोगों की हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित दमाद घर में रखे जेवर लेकर फरार हो गया है। पुलिस जांच में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications