सीवानः शख्स ने पत्नी और दो बेटियों को कुल्हाड़ी से काट डाला, दो की हालत गंभीर

सीवान। बिहार के सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टड़वां गांव में इंसानियत को दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बेटियों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस दौरान पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों बेटियों की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपित ने उस वक्त हमला किया जब पत्नी और दोनों बेटियां गहरी नींद में सो रही थीं। हमला करने वाले शख्स का नाम श्रीकांत यादव है। जबकि मृतक पत्नी का नाम रीता देवी और घायलों में बेटी निकी कुमारी और सोनी कुमारी है।

siwan man attacked on his wife and two daughter

दोनों बेटियों की उम्र 16 और 18 वर्ष है। श्रीकांत ने सभी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह से घायल हुई दोनों बेटियों का इलाज सीवान के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि पुलिस ने हत्यारोपित श्रीकांत को गिरफ्तार कर लिया है। श्रीकांत ने अपनी पत्नी और बेटियों पर जानलेवा हमला क्यों किया है इसके बारे में पुलिस ने अभी तक बताया नहीं है। वहीं परिवार के रिश्तेदार भी कारण स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पटना में कुख्यात अपराधी की गोली मारकर हत्या

वहीं पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के चैलीटाल मोहल्ले में दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर गी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आनन-फानन में स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आलमगंज थानाक्षेत्र के महाराजगंज निवासी कुख्यात अपराधी विकी मोबाइल के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि विकी मोबाइल अपने घर के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसपर फायरिंग कर दी। बता दें कि बीते 6 फरवरी को विकी मोबाइल ने अपने साढ़ूं ललन गोप की गोली मारकर हत्या कर दी थी। ललन गोप भी पांच लोगों की हत्या कर चुका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+