सीवानः बाइक पर सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत और दो घायल

सीवान। बिहार में इन दिनों अपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। अपराधी बैखौफ खुलेआम वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सीवान जिले के महाराजगंज में हुई, जहां अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर चार लोगों को गोली मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। महाराजगंज बाजार के रामप्रीत मोड़ और राजेंद्र चौक पर अपराधियों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है। बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें चार लोगों को गोली लग गई, जिनमें से दो की मौत हो गई।

siwan goons did firing two man killed and two injured

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया है। मृतकों की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव के रहने वाले सुदामा यादव और रुकुन्दीपुर गांव के अरमान अंसारी के रूप में हुई है। वहीं घायलों में एक की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के मनीष कुमार के रूप में हुई है। जबकि दूसरे घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

मृतक अरमान अंसारी के दोस्त अशरफ अंसारी ने बताया कि वे अपने दोस्त के साथ बाजार में गए थे, तभी बाइक सवार अपराधी आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इन अपराधियों की चलाई गोली अरमान अंसारी और सुदामा यादव को गोली लगी है। अशरफ ने बताया कि वही इन दोनों को लेकर अस्पताल आए थे। इस वारदात के बाद कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। अस्पताल में भर्ती घायलों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+