सिवानः RLSP जिलाध्यक्ष की पत्नी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचीं
सिवान। बिहार के सिवान जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां पर रालोसपा जिला अध्यक्ष हेमन्त सिंह कुशवाहा की पत्नी पर जानलेवा हमला किया गया है। बंदना सिंह कुशवाहा जो कि हेमन्त सिंह कुशवाहा की पत्नी हैं वो बाल-बाल बच गईं। घटना महादेवा ओपी के पालनगर शिवाजी मोड़ की है। बताया जा रहा है कि बंदना सिंह कुशवाहा अपने घर यानी पालनगर से मार्केटिंग करने के लिए बाजार में जा रही थी।
Recommended Video

उसी दौरान दो लड़के जो बाइक पर सवार होकर रांग साईड से गाड़ी चला कर जा रहे थे। इसी दौरान जिस बाइक पर बंदना सिंह सवार थी उसका नियंत्रण खराब हो गया और दीवार में जाकर टकरा गया। जिससे कि बंदना और बाइक चालक दोनों को चोट लग गई। इसके बाद जब बंदना ने उन लड़कों से गलत दिशा से आने पर टोका तो एक लड़के ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद बंदना ने अपने पती रालोसपा जिलाध्यक्ष हेमन्त सिंह कुशवाहा को फोन कर बुलाई।
इधर उस लड़के ने भी अमन नामक अपराधी को फोन कर बुलाया। जब अमन आया तो बिना पूछे ही गोली चलानी शुरू कर दी। इधर गोली की आवाज से पूरा इलाका दहल गया फिर स्थानीय लोगों ने हिम्मत जुटा कर अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की। जिसमें दो लोग ग्रामीण के पकड़ में आये और अमन नामक अपराधी फरार हो गया।
स्थानीय लोगो ने उन दोनों युवकों की पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। इधर घटना की सूचना के बाद महादेवा ओपी मौके पे पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications