Bihar Politics: 'साहब' के करीबी को शेखपुरा से टिकट!, जानिए कौन हैं इमाम ग़ज़ाली जिन पर चिराग को है भरोसा

Sheikhpura LJP(R) Candidate: बिहार में लोकसभा चुनाव के बाद से ही राजनीतिक पार्टियों ने विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। वहीं लोकसभा चुनाव में लोजपा (र) का सौ फीसदी स्ट्राइक रेट देने के बाद चिराग पासवान का भी एनडीए में पहले से और ज़्यादा क़द बढ़ गया है।

लोजपा (र) अध्यक्ष चिराग पासवान धीरे-धीरे चुनावी मोड में सक्रिय हो रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात कर पार्टी की ज़मीन मज़बूत कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने बेगूसराय ज़िला के मटिहानी विधानसभा में विशाल सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा चुनाव के लिए मटिहानी सीट पर दावेदारी ठोक दी।

Imam ghazali LJPR Sheikhpura

शेखपुरा ज़िला में तो उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान तक कर दिया है। 2025 में होने वाले चुनाव के लिए शेखपुरा से लोजपा (र) के ज़िला अध्यक्ष इमाम ग़ज़ाली ही उम्मीदवार हो सकते हैं। सीवान के पूर्व सांसद रहे शहाबुद्दीन के करीबी इमाम ग़ज़ाली पर चिराग पासवान को काफी भरोसा है।

सूत्रों की मानें तो शेखपुरा में चिराग पासवान ने साफ कर दिया है कि इस बार लोजपा (र) के ज़िला अध्यक्ष इमाम ग़ज़ाली ही चुनाव लड़ेंगे। यह वही इमाम ग़ज़ाली जिन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान सीवान में पूर्व सांसद स्व. शहाबुद्दीन की पत्नी, निर्दलीय उम्मीदवार हिना शहाब के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था।

इमाम ग़ज़ाली ने 2020 के विधानसभा चुनाव में भी चुनावी ताल ठोकी थी। कुल 14 हज़ार वोट उन्हें मिले थे। वहीं जदयू उम्मीदवार को 50 हज़ार वोट मिले थे। 56 हजार वोट हासिल कर राजद उम्मीदवार ने 6 हज़ार वोटों से जीत दर्ज की थी। इस बार भी इमाम ग़ज़ाली चुनावी पारी खेलने के लिए तैयार हैं।

वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए इमाम ग़ज़ाली ने कहा कि वह पार्टी के वफ़ादार सिपाही हैं। पार्टी के मुश्किल वक्त में तन, मन और धन से साथ थे। आज भी पार्टी के साथ जी जान से खड़ा हुआ हूं। पार्टी के आलाकमान ने अगर मुझपर भरोसा जताया तो लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी पार्टी सौ फीसदी स्ट्राइक रेट देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+