सीवानः चौथी क्लास में पढ़ने वाली लड़की को हीरोइन बनाने का झांसा देकर टीचर लेकर हुआ फरार

सीवान। बिहार के सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के कली टोला में गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां घर जाकर ट्यूशन पढ़ाने वाला शिक्षक नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया। नाबालिग लड़की को वह ट्यूशन पढ़ाता था। शिष्या के साथ फरार हुआ शिक्षक गांव में ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। आरोपित शिक्षक ने नाबालिक छात्रा को हीरोइन बनाने का झांसा देते हुए जाल में फंसाया और उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया है।

siwan coaching teacher run away with minor girl

कथित तौर पर उन दोनों ने शादी भी कर ली है। वहीं इस घटना के बाद से नाबालिग छात्रा परिजन काफी परेशान हैं। बताया जाता है कि 12 वर्षीय और चौथी क्लास की छात्रा एकलव्य कोचिंग में पढ़ने जाती थी। इसी दौरान ट्यूशन के संचालक ने उसे फिल्मों की हीरोइन बनाने का झांसा दिया और अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रा के साथ फरार हो गया।

छात्रा के पिता ने कोचिंग के संचालक चंद्रकांत तिवारी उर्फ सी.के सुमन समेत 8 लोगों पर भगवानपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने ट्यूशन सेंटर संचालक चंद्रकांत तिवारी उर्फ सीके सुमन के पिता पवन तिवारी को गोपालगंज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

छात्रा के पिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की पुलिस 24 घंटे के अंदर अगर लड़की को बरामद नहीं करती है तो हम लोग धरना प्रदर्शन और सड़क जाम करेंगे और उसका जिम्मेदार प्रशासन ही होगा। इस मामले में पुलिस ने जांच का हवाला देते हुए फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+