बिहारः सीवान और बेतिया में 5 लोगों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

सीवान। एक तरफ जहां राज्य सरकार शराबबंदी को सफल बनाने के लिए तमाम कोशिशें कर रही है। वहीं जहरीली शराब के चलते मौत से संबंधित घटना आए दिन सामने आ रही है। इसी कड़ी में बिहार के सीवान और बेतिया जिले में बुधवार को 5 लोगों को संदिग्ध मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि जहरीली शराब पीने के चलते इनकी मौत हुई है।

siwan and betiya 5 people died in suspicious condition

सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के पक्कलिया पंचायत के ढेबर गांव और बेतिया के नौतन थाना क्षेत्र के खापटोला गांव में लोगों की मौत हुई है। बता दें कि इससे पहले पिछले साल भी नौतन थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से कुछ लोगों की मौत हो चुकी है। सीवान में हुई संदिग्ध मौत के केस में सर्किल इंस्पेक्टर बालेश्वर राय ने दलबल के साथ मौके पर जांच शुरू कर दिया हैं। मृतक के परिजनों ने साफ आरोप लगाया है कि उनके परिवार के सदस्य की मौत जहरीली शराब के कारण ही हुई है।

उन्होंने बताया कि सभी लोगों ने गांव में ही जहरीली शराब पी थी। इसके बाद सभी की हालत खराब होने लगी। मृतकों की पहचान पक्वलिया पंचायत के ढेबर निवासी लालधर मांझी के 35 वर्षीय पुत्र कमलेश मांझी, स्व.रामप्रश्न माझी के 70 वर्षीय पुत्र अवध मांझी और लाल मोहम्मद मियां के पुत्र 30 वर्षीय नूर मोहम्मद के रूप में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+