बिहार के लाल कमरुल जमां गणतंत्र दिवस के मौके पर करेंगे ब्रह्मोस मिसाइल की अगुवाई

सीतामढ़ी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार के सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड के तलखापुर गांव के रहने वाले कमरुल जमां दिल्ली में लाल किले पर परेड के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल की अगुवाई करेंगे। कमरुल जमां बिहार के इकलौते जवान हैं जो बिहार की तरफ से लाल किले पर परेड में अपनी भागीदारी निभाएंगे। इस मौके पर कमरुल के पिता का कहना है कि गांव और समाज के दूसरे बच्चे भी कमरुल जमां से प्रेरणा लेकर देश की सेवा में जाएं। वहीं जवान कमरुल की मां सुफाल खातून भी अपने बेटे पर गर्व महसूस कर रही हैं।

sitamarhi major quamrul zaman will lead brahmos missile in repulic day

कमरुल जमां एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं और सेना में वह कर्नल के पद पर हैं। बता दें कि ब्रह्मोस मिसाइल भारतीय सेना का अचूक शास्त्र है, जो धरती से धरती पर मारक क्षमता रखता है। 400 किलोमीटर की मारक क्षमता रखने वाला यह हथियार देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। इस मिसाइल की गति ध्वनी की रफ्तार से भी तीन गुणा ज्यादा है।

sitamarhi major quamrul zaman will lead brahmos missile in repulic day

कमरुल जमां की इस उपलब्धि पर उनके घर-परिवार और गांव के लोग काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। उनके पिता आज भी एक छोटे से रोजगार के जरिये जीविका चलाते हैं। घर में कमरुल के माता-पिता और एक बहन हैं। सभी को उनपर काफी गर्व है। मेजर कमरुल जमां के पिता गुलाम मुस्तफा का कहना है कि अपने बेटे की इस कामयाबी पर वह काफी खुश हैं और उनको अपने बेटे पर गर्व है। उनका जो सपना था उनके बेटे ने साकार करने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+