बिहारः सीतामढ़ी में शराब तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दारोगा शहीद

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में शराब तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इस घटना में दारोगा दिनेश राम शहीद हो गए जबकि एक शराब माफिया भी मारा गया है। वहीं तस्करों की गोली से चौकीदार लालबाबू बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मुठभेड़ के दौरान शराब तस्कर फरार हो गए हैं।

sitamarhi encounter between liquor mafia and police

पुलिस और शराब तस्करों के बीच मुठभेड़ की यह घटना मेजरगंज के कुंवारी गांव की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम पर शराब तस्करों ने फायरिंग की। फायरिंग की इस घटना में एक सब इंस्पेक्टर और चौकीदार को गोली लग गई। गोली लगने से दारोगा दिनेश राम शहीद हो गए। वहीं चौकीदार गंभीर रूप से घायल है। पुलिस और तस्करों की इस मुठभेड़ में शराब तस्कर को भी गोली लगने की खबर है।

उसके मुताबिक पुलिस की गोली से एक शराब तस्कर भी मारा गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि बाकी है। मामले की जानकारी मिलते ही वरीय अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं। इस मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+