Bihar News: सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्रों पर बवाल, छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, चटकाई गईं लाठियां
Sipahi Bharti Pareeksha: बिहार के विभिन्न ज़िलों में सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। केंद्रीय चयन परिषद की तरफ से परीक्षार्थियों को पहले ही वक्त पर आने की सूचना दे दी गई थी। कुछ छात्र तो वक्त से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, वहीं कुछ छात्र तय समय के बाद परीक्षा केंद्र पहुंचे।
परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने वाले छात्रों को अंदर जाने से मना करने पर, पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गई। परीक्षा केंद्र भगदड़ मचा हुआ है। बिहार के दो ज़िलों से झड़प की ख़बर सामने आ रही है। बेगूसराय और औरंगाबाद ज़िले के परीक्षा केद्रों पर छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई है।

बेगूसराय ज़िला में श्री कृष्ण महिला कॉलेज महाविद्यालय में लेट पहुंचे छात्रों को अंदर जाने नहीं दिया गया तो, नाराज़ छात्रों ने गेट पर ही बवाल काटना शुरू कर दिया, मामा बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे वहां भगदड़ मच गया लोगो इधर-उधर भागने लगे।
पुलिस और छात्रों के बीच झड़प की दूसरी घटना औरंगाबाद जिला के बीएल इंडो स्कूल (कर्मा रोड) के पास हुई है। छात्रों का आरोप है कि दो मिनट लेट से पहुंचने पर परीक्षा केंद्र में दाखिल होने नहीं दिया गया। इसी बात से नाराज़ छात्रों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
परीक्षार्थियों के हंगामा करने पर केंद्र पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले को शांत कराया लेकिन फिर भी 20 परीक्षार्थियों को एग्ज़ाम देने की इजाज़त नहीं मिली। वहीं कुछ छात्रों का आरोप है कि एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम गलत लिखा गया है। जो कि दूसरी जगह है और वह मेन रोड से दो किलोमीटर अंदर की दूरी पर है।
बेकाबू हुए छात्रों को शांत करवाने के लिए पुलिस को लाठचार्ज करना पड़ा है। वहीं छात्रों का कहना है कि दो मिनट की देरी कोई देरी नहीं होती है। इतने कम समय के अंतर में परीक्षा देने की इजाज़त दी जानी चाहिए थी। इस सख्त रवय्या की वजह से छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications