सीतामढ़ीः नाबालिग लड़की का अपहरण कर 4 युवकों ने किया गैंगरेप फिर वायरल कर दिया वीडियो

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में मानवता को शर्मासर कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां जिले के परिहार थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ गांव के ही मनचलों ने गैंगरेप किया फिर घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना एक सप्ताह पहले की है। इस मामले को लेकर गांव में आरोपितों के पंचायत भी बैठाई गई लेकिन युवकों ने पंचायत के फैसले को नहीं माना। इसके बाद पीड़िता का परिवार थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

siatamarhi boys did misdeed with minor girl

पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केस दर्ज करने के बाद पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। कोर्ट में भी पीड़िता ने अपने साथ हुई इस अमानवीय घटना का बयान दर्ज करा दिया है। वहीं इस मामले पर जिले के एसपी अनिल कुमार ने कहा कि पीड़िता को न्याय मिलेगा और पॉक्सो एक्ट के तहत मामले की सुनवाई होगी।

एसपी ने सोशल मीडिया पर जारी इस घटना के वीडियो को शेयर करने वालों के खिलाफ भी सख्ती से निपटने की बात कही है। बता दें कि हाल के दिनों में सीतामढ़ी जिले में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। पीड़िता परिजनों ने बताया कि थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद उनको लगातार धमकी दी जा रही है और कहा जा रहा है कि अगर मुकदमा नहीं उठाया तो जान से हाथ धो बैठोगे। दूसरी तरफ महिला सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी इस घटना पर आक्रोश व्यक्त किया है।

वहीं औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के बाराही बाजार स्थित आरा मशीन के समीप खाड़ी ट्रैक्टर पर पीछे से बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक पर सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि रफीगंज से ओबरा जाने के क्रम में यह घटना बराही बाजार के समीप खड़ी ट्रैक्टर में दो युवक बाइक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मारने से हुआ है, जिसमें घटनास्थल पर ही दोनो युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान ओबरा प्रखंड कें महुआव पंचायत अन्तर्गत कनोखर निवासी जितेन्द्र यादव एवं किशन यादव के रूप में किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पौथु थाना की पुलिस मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझा बुझा कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए अंतिम परीक्षण हेतु औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+