बिहार: सीवान पत्रकार हत्याकांड में वांटेड शूटर कैफ ने किया सरेंडर
सीवान। पत्रकार राजदेव रंजन मर्डर के आरोपी शूटर मोहम्मद कैफ ने सीवान कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। कैफ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस मामले में फरार कैफ पुलिस के हाथ नहीं लग पा रहा था। शहाबुद्दीन जिस दिन जेल से छूटे थे उस दिन उनके बगल में कैफ को भी देखा गया था। पिछले सप्ताह लालू के बेटे तेज प्रताप यादव के साथ फोटो वायरल होने के बाद कैफ सुर्खियों में था।

सीबीआई कर रही है राजदेव रंजन हत्याकांड की जांच
सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में सीबीआई केस दर्ज कर चुकी है और इसकी जांच में लगी है। इस मर्डर केस में एक आरोपी शूटर मोहम्मद कैफ भी है। 42 वर्षीय पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या 13 मई को सीवान के बाजार में गोली मारकर की गई थी।
शहाबुद्दीन के साथ दिखा था मोहम्मद कैफ
भागलपुर जेल से शहाबुद्दीन जब छूटे थे, उस दिन वीडियो क्लिप में कैफ को देखा गया था। उसके बाद सीवान के प्रतापपुर में शहाबुद्दीन के आवास पर कैफ को देखा गया। सीवान पुलिस रंगदारी केस में भी कैफ को तलाश रही थी।

तेजस्वी के साथ कैफ की फोटो हुई थी वायरल
पिछले सप्ताह लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ शूटर कैफ की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।
इस पर सफाई देते हुए तेज प्रताप ने कहा था कि उनसे रोज कई लोग मिलने आते हैं जिनको वो नहीं जानते हैं।
तेज प्रताप के बचाव में उतरे भाई और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्तार अब्बास नकवी के साथ कैफ की फोटो ट्वीट की थी।












Click it and Unblock the Notifications