बिहारः देर रात कार्यक्रम से लौट रहे JDU विधायक के काफिले पर बदमाशों ने किया हमला

शिवहर। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर चुनाव आयोग कुछ दिनों में घोषणा कर देगा। इसलिए पहले से ही सभी प्रतिनिधि जनसंपर्क में जुट गए हैं और दिन-रात अपने लोगों से मिल रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार की देर रात एक कार्यक्रम से लौट रहे शिवहर से जेडीयू विधायक शर्फुद्दीन की कार पर बदमाशों ने हमला बोल दिया।

shivahar attack on jdu mla four people arrested

शिवहर से जेडीयू विधायक मोहम्मद शर्फुद्दीन की कार पर हुए इस हमले के मामले में पुलिस ने विधायक की शिकायत के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात जेडीयू विधायक शर्फुद्दीन मेसोठा गांव में आयोजित एक भोज कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे।

उसी दौरान उन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान विधायक की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है। जानकारी के मुताबिक जेडीयू विधायक के साथ यह वारदात पिपराही थाना क्षेत्र में हुई है। जानकारी मिलने के साथ ही मौके पर एसडीपीओ राकेश कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया था।

शुक्रवार देर रात जेडीयू विधायक के साथ हुई इस वारदात में में किसी को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। बता दें कि एक साल पहले शिवहर विधायक शर्फुद्दीन की एक तस्वीर भी काफी वायरल हुई थी। जेडीयू विधायक की वह तस्वीर स्वतंत्रता दिवस के मौके की थी जिसमें वह तिरंगे झंडे को सलामी देते वक्त अपने गाल पर हाथ रखे हुए नजर आ रहे थे जबकि वहां मौजूद अन्य अधिकारी, नेता और कर्मी झंडे को सलामी दे रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+