बिहारः पोर्न वीडियो देखने के बाद कक्षा 6,7 व 8 के 6 बच्चों ने दो लड़कियों से किया गैंगरेप

शेखपुरा। बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र में एक बेहद ही शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है, जहां 6 नाबालिग लड़कों ने दो बच्चियों से कथित तौर पर गैंगरेप किया गया। इस मामले में हैरान कर देने वाली बात यह है कि नाबालिग लड़कों ने ये जघन्य अपराध मोबाइल में अश्लील वीडियो देखने के बाद किया है। घटना के खुलासे के बाद पुलिस भी हैरान रह गई। गैंगरेप का यह मामला शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने दो लड़कों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दो लड़कों को किया गिरफ्तार

इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चों ने बताया कि उन्होंने मोबाइल में अश्लील वीडियो देखकर इस तरह का गंदा काम किया है।

दोनों पीड़िता कक्षा 6 और 7वीं की हैं छात्रा

दोनों पीड़िता कक्षा 6 और 7वीं की हैं छात्रा

वहीं बताया जा रहा है कि दोनों पीड़िता एक सरकारी स्कूल में छठी और सातवीं कक्षा में पढ़ती है, जबकि तीन आरोपी कक्षा छह में पढ़ते हैं, एक-एक कक्षा सातवीं और आठवीं कक्षा का है।

एक आरोपित पीड़िता का पड़ोसी

एक आरोपित पीड़िता का पड़ोसी

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी और पीड़ित एक ही गांव के रहने वाले थे। एक आरोपी पीड़िता का पड़ोसी बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने दो आरोपियों को पकड़ कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।

दोनों लड़कियां गई थीं सब्जी तोड़ने

दोनों लड़कियां गई थीं सब्जी तोड़ने

जांच के दौरान लड़कों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखकर अपराध किया है। वहीं अन्‍य आरोपितों की खोजबीन की जा रही है। बरबीघा थाने के एसएचओ जयशंकर मिश्रा के मुताबिक, यह घटना सोमवार शाम की है जब पीड़ित सब्जी तोड़ने के लिए खेत में काम कर रहे थे।

दादी ने पूछा रोने का कारण तो घटना का हुआ खुलासा

दादी ने पूछा रोने का कारण तो घटना का हुआ खुलासा

उन्होंने आगे बताया कि गैंगरेप के बाद जब दोनों बच्चियां रोने लगीं तो लड़कों ने एक लड़की के हाथ में कुछ रुपए पकड़ा दिए और कहा कि किसी को कुछ मत बताना। थाने में शिकायत करने आई दादी ने बताया कि मेरी पोती जब घर आई तो वह रो रही थी। उसके बाद जब जोर देकर पूछा तो पूरी बात बताई। जयशंकर मिश्रा ने बताया कि दोनों पीड़िता को मेडिकल जांच कराने के लिए शेखपुरा भेजा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+