पीएम के बचाव में उतरे शत्रुघ्न, अनुराग कश्यप पर जमकर बरसे

नई दिल्ली। अक्सर अपने बयानों से भाजपा को मुश्किलों में डालने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने इस बार पीएम मोदी से उनकी पाकिस्तान यात्रा के लिए माफी की बात कहने वाले फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि फिल्म और विदेश नीति को एक साथ नहीं देखा जा सकता है।

shatrughan

भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ने के बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक दल मनसे और शिवसेना ने पाकिस्तानी कलाकारों का बॉलीवुड में काम करने का विरोध किया है। जिसके बाद पाक कलाकारों के अपने मुल्क लौट जाने की खबर है।

इस दिवाली पर करन जौहर की 'ए दिल है मुश्किल' रिलीज होनी थी, लेकिन इसमें पाक कलाकर फवाद खान के होने से विवाद है और इसकी रिलीज टाल दी गई है।

'ए दिल है मुश्किल' की रिलीज में करन जौहर को आ रही मुश्किल को लेकर 16 अक्टूबर को अनुराग कश्यप ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए थे। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि जब 25 दिसंबर को आप पाकिस्तानी पीएम के मेहमान थे, तो करन जौहर ए दिल है मुश्किल की शूटिंग कर रहे थे।

अनुराग ने कहा था जब पीएम मोदी ने अपनी पाकिस्तान यात्रा के लिए माफी नहीं मांगी तो फिर करन जौहर को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है। अनुराग के इस बयान पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

फिल्म और दो देशों के संबंध अलग होते हैं : शत्रुघ्न

अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अनुराग के काम के वो प्रशंसक हैं लेकिन जो उन्होंने जिस तरह फिल्म की शूटिंग और पीएम के पाक दौरे को जोड़ा है, वो समझ से परे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने उर्जा से दुनियाभर में भारत का नाम किया है।

शत्रुघ्न ने कहा कि पीएम ने पाकिस्तान के साथ रिश्तों के सुधारने की कोशिश की, जो कि सराहनीय है। भाजपा सांसद ने कहा कि दो देशों के रिश्तों को किसी फिल्म से जोड़ना अजीब है। एक फिल्म की शूटिंग और दो देशों के रिश्तों को एक जगह कैसे देख सकते हैं।

उन्होने कहा कि अनुराग को ये समझना चाहिए कि दो देशों के बीच रिश्तें हमेशा एक से नहीं रह सकते, पीएम मोदी ने पहले मुहब्बत से पाक के साथ रिश्ते कायम करने की कोशिश की लेकिन जब पाक ने तेवर दिखाए तो हमने भी मुंहतोड़ वाब दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+