बिहार दिवस के मौके पर पटना में कार्यक्रम के दौरान लंच करने के बाद 150 से अधिक छात्र बीमार

पटना। बिहार की राजधानी पटना में बिहार दिवस समारोह के दौरान दोपहर का भोजन करने के बाद कई छात्रों की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सिविल सर्जन डॉ. विभा सिंह ने बताया कि यहां 156 से अधिक छात्रों का इलाज के लिए पंजीकरण कराया गया है। सभी की हालत स्थिर है। उनमें से अधिकांश ने पेट खराब और उल्टी की शिकायत की है।

Several students hospitalised after having lunch during Bihar Diwas celebrations in Patna

इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनका उचित इलाज किया जा रहा है। हम मानते हैं कि भोजन में कुछ समस्या थी। मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी ने भी कमेटी गठित कर दी है। बता दें कि बिहार दिवस समारोह के दौरान दोपहर का भोजन करने के बाद बेचैनी की शिकायत करने पर 150 से अधिक स्कूली छात्रों को पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बता दें कि बिहार दिवस समारोह मंगलवार (22 मार्च) को आयोजित किया गया था और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान में इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में राज्य भर से स्कूली छात्रों को आमंत्रित किया गया था। पटना के जिलाधिकारी और सिविल सर्जन ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। महामारी के कारण तीन साल बाद बिहार दिवस मनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+