बिहारः वज्रपात से 12 लोगों की हो गई मौत, अगले 24 घंटे बाद भारी बारिश की चेतावनी

पटना। बिहार में आकाशीय बिजली का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को दोपहर साढ़े तीन बजे तक वज्रपात से कुल 12 लोगों की मौत हो चुकी है। जिन 12 लोगों की मौत हुई है उनमें बेगूसराय में 7, भागलपुर, मुंगेर, कैमूर, जमुई और गया में एक-एक लोगों की मौत हुई है। बता दें कि हाल ही में लगातार बिजली गिरने से अभी तक कुल 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि बीते 25 जून को ही 107 लोगों की जान चली गई थी।

several people died due to thunderstorm and alert for heavy rainfall

Recommended Video

    Monsoon Alert: मुंबई में रुक-रुक कर बारिश की संभावना, बिहार और UP में बारिश के आसार | वनइंडिया हिंदी

    इसी दौरान भारत सरकार पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने बिहार में भारी से भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटे के बाद बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश होगी। फिलहाल ये चेतावनी 72 घंटे के लिए जारी की गई है। इस बीच जान-माल की हानि के साथ-साथ यातायात में बाधा, जलजमाव की स्थिति आने और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है।

    वहीं नेपाल से सटे उत्तर और मध्य बिहार के जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है। इस चेतावनी के तहत पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में भारी बारिश के साथ ही वज्रपात की आशंका जताई गई है। इसके अलावा लोगों से अपील की गई है कि बिजली चमकने और गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई देने पर पक्के घरों में ही रहें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+