Bihar News: ज़िला बेगूसराय एक बार फिर शर्मसार!, अब 'गालीबाज़ पुलिस' नहीं, सदर अस्पताल के डॉक्टर पर गंभीर आरोप
Sadar Hospital Begusarai Bihar News Today In Hindi: बिहार की औद्योगिक राजधानी बेगूसराय इन दिनों सरकारी कर्मियों कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में है। बेगूसराय ज़िला के गालीबाज़ पुलिस के बाद अब बेगूसराय सदर अस्पताल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी डॉक्टर ने कथित तौर पर एक मरीज के साथ दुर्व्यवहार किया।
सरकारी डॉक्टर पर आरोप: सरकारी डॉक्टर पर आरोप है कि मरीज का इलाज करने के बजाय वह मरीज़ के साथ गाली गलौज़ करते हुए अनुचित व्यवहार किया। मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय कॉलेज में दो छात्रों के बीच झड़प हुई, जिसमें एक पक्ष गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। सदर अस्पताल पहुंचकर उन्होंने इलाज और इन्ज्यूरी बनाने की बात कही।

डॉक्टर ने छात्रों की बात को अनसुना करते हुए कहा कि अपने मां बाप को बुलाकर लाओ। इसी बात पर बहस बढ़ गई और बात गाली गलौज़ तक आ पहुंची। छात्रों का दावा किया है कि डॉक्टर ने इलाज करने से इनकार कर मां-बाप को बुलाने की बात कही। इस मुद्दे पर ही शुरू हुई बहस से सदर अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया।
डॉक्टर पर लगे बदतमीज़ी के आरोप: मीडिया कर्मियों ने जब घटना की रिकॉर्डिंग शुरू की तो मामला और बिगड़ गया। डॉक्टर का व्यवहार नहीं सुधरा, बल्कि उसने मीडिया के प्रति भी अपनी बदतमीजी जारी रखी। खास बात यह है कि डॉक्टर बदतमीजी से बात करते हुए अपने पैर मोड़कर बैठा रहा, जिससे वहां मौजूद लोगों के प्रति उसकी कोई परवाह नहीं दिखी।
चिकित्सा कर्मचारियों के आचरण पर सवाल:अब यह बहस छिड़ गई है कि चिकित्सा कर्मचारियों का आचरण अगर सही नहीं होगा तो फिर अस्पताल के भीतर मरीज़ों का प्रबंधन कैसे होगा है। सदर अस्पताल में हुई घटनाओं ने मरीजों के अधिकारों और देखभाल चाहने वालों के प्रति स्वास्थ्य पेशेवरों की जिम्मेदारियों के बारे में चर्चा को बढ़ावा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications