Bihar के Serial Kisser को पुलिस ने किया गिरफ़्तार, हुए कई चौंकाने वाले खुलासे
Bihar के Serial Kisser की पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पहचान की। छापेमारी कर आरोपी युवक को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया।

Serial Kisser Arrest: बिहार के सीरियल किसर को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस की तफ्तीश में कई चौंकान वाले खुलासे हुए हैं। बिहार के जमुई ज़िले से महिलाओं को एक युवक किस कर के भाग जाता था। राह चलते महिलाओं से छेडखानी कर फरार हो जाता था। अकरम दिन में मनचली हरकरते करता था और रात में दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। आपको बता दें कि एक सप्ताह पहले जमुई सदर अस्पताल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक महिला को जबरन किस कर के भागते हुए नज़र आ रहा आ रहा था
महिला स्वास्थ्यकर्मी ने इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। मिली जानकारी की मानें तो आरोपी अकरम महसौढ़ी (जमुई) का निवासी है। चोरी की वारदात में शामिल अकरम दोस्तों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अकरम के अलावा रजनीश कुमार (बाबू टोला निवासी) सनी कुमार (महसौरी) और इमरान(अढ़सार निवासी) चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे। रात में अकरम अपने गैंग के साथ चोरी करता था। वीडियो वायरल होने पर डॉ. शौर्य सुमन (एसपी, जमुई) के निर्देश पर छापेमार कार्रवाई की गई।
वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर जमुई पुलिस ने छापेमारी की गई। रविवार की रात देवघर (झारखंड) में छापेमारी के दौरान अकरम और उसके साथियो को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में अकरम ने बताया कि रात में वह गैंग के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देता था। बबुआ सिंह महसोरी के पास चोरी किए सामानों को बेचता था। 10 मार्च को महिला के साथ छेडखानी हुई थी, 13 मार्च को वीडियो वायरल हुआ था। मामले में महिला ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जमुई थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
पीड़ित महिला 2015 से सदर अस्पताल में चतुर्थ वर्गीय कर्मी के तौर पर काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले कभी इस तरह की वारदात नहीं हुई है। वहीं इस मामले जमुई एसपी शौर्य सुमन की मानें तो यह सीरियल किसर का मामला नहीं है। एक घटना हुई थी, जिस मामले में कार्रवाई की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़ें: Sweets Of Bihar: 'खीर मोहन' मिठाई का अनोखा है इतिहास, विदेशों में भी है प्रसिद्ध, लेकिन हो रहा गुमनाम












Click it and Unblock the Notifications