Bihar Politics: BJP के दिग्गज नेताओं का कार्यक्रम, एक बार फिर पीएम मोदी करेंगे जनसभा को संबोधित
Bihar News In Hindi: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र बिहार में मतदाताओं को लुभाने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। एक के बाद एक दिग्गज नेताओं का कार्यक्रम में है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा होने वाला है।
सूत्रों की मानें तो केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बिहार के सारण में 5 मार्च को जनसभा को संबोधित करेंगी। द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सारण जिले के छपरा शहर में लाभार्थी योजना कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

6 मार्च को पीएम मोदी का बेतिया में दौरा होगा। इसके साथ ही 9 मार्च के राजधानी पटना के पालीगंज में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सभा को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि पिछले महीने से तीन बार पीएम मोदी का बेतिया दौरा किसी वजह से स्थगित होता आ रहा था।
पीएम मोदी 6 मार्त को बेतिया (पश्चिमी चंपारण) में 8700 करोड़ रुपये से ज्यादा की सौगात देंगे। इसमें सड़क, रेल, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और उद्घाटन शामिल है।
भाजपा के दिग्गज नेताओं के कार्यक्रम की तैयारी ज़ोरो पर है। धर्मेंद्र सिंह प्रधान (मुख्य प्रवक्ता, भाजपा) ने बताया कि सांसद राजीव प्रताप रूडी की तरफ़ से जेपी यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में बिहार के सबसे बड़े लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन करवाया जा रहा है।
लाभार्थी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन शिरकत करने वाली हैं। इसके साथ ही भाजपा के कई और दिग्गज नेता भी शिरकत करने वाले हैं। सभा को कामयाब बनाने के लिए सांसद राजीव प्रताप रूडी खुद से तैयारियों का जायज़ा ले रहे हैं।
कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण स्वयं सेवी संस्थाओं को 1080 रुपये की सौगात दी जाएगी। वहीं बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर हैं। इसलिए उनका यह कार्यक्रम काफी अहम माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications