बिहार में बीजेपी- LJP के बीच क्या है सीट बंटवारे का फार्मूला? चिराग को 5 सीटें तो 'चाचा' को क्या मिलेगा?
बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन लोजपा के बीच सीट-बंटवारे पर अंतिम रूप से सहमति बन गई है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति पारस और चिराग पासवान दोनों नेताओं के साथ सहमति बन गई है। सू्त्रों को हवाले से रिपोर्ट में कहा जा रहा कि एनडीए के सहयोगी दल के बीच हुए हुए समझौते के मुताबिक पारस की पार्टी किसी भी लोकसभा सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने के बाद चिराग पासवान ने कहा कि अप्रैल-मई लोकसभा चुनाव के लिए सीट-बंटवारे समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है। नई दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष के साथ बैठक के बाद एनडीए के सहयोगी पासवान ने यह भी कहा कि सीट बंटवारे की जल्द ही घोषणा की जाएगी। वहीं सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट्स में कहा गया कि पारस की पार्टी किसी भी लोकसभा सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी, लेकिन पार्टी के समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज को बिहार में मंत्री नियुक्त किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है की भाजपा ने बिहार में चिराग पासवान को 5 सीटें देने की पेशकश की है। जबकि उनके चाचा पशुपति पारस को राज्यपाल बनाने का का वादा किया है।
अभी बीजेपी- जदयू का बंटवारा बाकी
बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों पर एक दल से निपटने के बाद अभी बीजेपी को जदयू के साथ भी सीट शेयरिंग पर चर्चा करनी है। माना जा रहा है कि बीजेपी और जेडीयू के बीच 32 सीटों में बंटवारा होगा। लोकसभा चुनाव 2019 की बात करें तो बीजपी तब जदयू के साथ 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। बीजेपी को सभी सीटों पर जीत मिली थी, जबकि जदयू 16 सीटें जीत पाई। वहीं एलजेपी को 6 सीटों पर जीत मिली थी। 2019 में आरजेडी को एक भी सीट नहीं मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications