सासारामः जिसे भैया कहकर बुलाती थी लड़की उसी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप
Gangrape In Sasaram सासाराम। बिहार के सासाराम जिले के दरीगांव थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक 12 साल की लड़की के साथ गैंगरेप ( Gangrape ) की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पीड़ित लड़की को पूछताछ के लिए थाने ले गई। बताया जा रहा है कि लड़की के पिता NH-2 पर चाय-नाश्ता का दुकान चलाते हैं।

जान-पहचान का युवक गोलू रात के वक्त अपने तीन साथियों के साथ मिलकर लड़की को उठाया और एक सुनसान जगह पर ले गया फिर लड़की के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया। घटना के बाद जैसे-तैसे पीड़िता खून से लथपथ घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने परिवार वालों को धमकी भी दी कि अगर पुलिस को घटना के बारे में बताया तो गोली मार दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने मामले में पंचायत करने की भी कोशिश की।
सूचना देने पर रविवार को पुलिस पहुंची और लड़की के साथ-साथ परिजन को भी थाने ले गई और उनसे पूछताछ की। हालांकि अभी तक किसी तरह की गिरफ्तारी नहीं हुई। पीड़िता और उसका पूरा परिवार डरा-सहमा हुआ है। लड़की ने बताया कि वह गोलू को भैया कहकर बुलाती थी, उसने ही उसके साथ गंदा काम किया।
वह वारदात के दौरान बार-बार कहती रही कि गोलू भैया ऐसा मत कीजिए। लेकिन उन्होंने खुद मेरे साथ गंदा काम किया और दो अन्य लड़कों ने भी उसके साथ रेप किया। लड़की के परिजन काफी गरीब हैं और पुलिस द्वारा अपराधियों के न पकड़े जाने पर परिजन हताश हैं।












Click it and Unblock the Notifications