Jobs in Bihar: बिहार में आई नौकरी की बहार! राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 10 हजार अभ्यर्थियों का नियोजन

Jobs in Bihar: बिहार के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इसी कड़ी में, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत 9,888 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं।

इन भर्तियों में 353 विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, 758 विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, 742 विशेष सर्वेक्षण लिपिक और 8,035 विशेष सर्वेक्षण अमीन शामिल हैं।

Bihar CM Nitish Kumar

राजस्व विभाग को मिलेगा लाभ

इन नई भर्तियों से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कामकाज में तेजी आएगी। सर्वेक्षण और जमीन से जुड़े मामलों का निपटारा अधिक आसानी से हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि विवादों को कम करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है और यह नियुक्तियां उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
ये भी पढ़ें: Sarkari Yojana: बिहार सरकार दे रही 2 लाख रुपये, सभी वर्ग के लोग ले सकते हैं लाभ, बस करने होंगे ये काम

12 लाख सरकारी नौकरियों का लक्ष्य

बिहार सरकार ने 2020 में 10 लाख सरकारी नौकरियां और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया था। सरकार का दावा है कि 2025 तक 12 लाख सरकारी नौकरियां दी जा चुकी होंगी। इस भर्ती प्रक्रिया से युवाओं को रोजगार मिलेगा और प्रदेश का आर्थिक विकास भी होगा।

भूमि विवाद कम करने पर जोर

राज्य में भूमि विवाद एक बड़ी समस्या रही है, जिससे कई बार झगड़े और हिंसा की घटनाएं होती हैं। आंकड़ों के मुताबिक, 60% झगड़े जमीन विवाद के कारण होते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि 2005 से ही भूमि विवादों को सुलझाने पर सरकार ने काम शुरू किया था।

भूमि सर्वेक्षण और तकनीकी पहल

बिहार सरकार ने भूमि सर्वेक्षण के लिए कई आधुनिक तकनीकों को अपनाया है। वर्ष 2013 में ऐरियल फोटोग्राफी का काम शुरू किया गया था, जिससे जमीन से जुड़े मामलों का रिकॉर्ड रखना आसान हुआ। सरकार की योजना है कि हर जमीन का स्पष्ट मालिक तय हो, जिससे विवाद समाप्त हों और शांति बनी रहे।

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

सरकार की इस पहल से न केवल बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिली है, बल्कि प्रदेश में भूमि प्रबंधन भी बेहतर होगा। यह भर्ती अभियान बिहार के विकास और रोजगार बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'लालू पर आरोप’ मामले में अब साधु यादव का हैरतअंगेज़ दावा, बिहार में चढ़ा सियासी पारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+