बिहारः युवक ने तोड़ा धनुष तो दुल्हन ने पहनाई वरमाला, स्वयंवर देखने के लिए लगी भीड़

सारण। हमने और आपने पुरानी धार्मिक कथाओं में स्वयंवर के बारे में सुना है लेकिन आज के युग में कहीं भी ऐसा नहीं होता है पर बिहार के सारण जिले में एक अनोखी शादी हुई है, जहां रामायण काल की तरह ही दूल्हे ने धनुष तोड़ने की परंपरा निभाई। फिर दुल्हन ने वरमाला पहनाया और विवाह का विधि-विधान पूरा किया गया। दरअसल, जिले के सोनपुर ब्लॉक के सबलपुरी पूर्वी गांव में एक समारोह के दौरान दुल्हे ने शिव धनुष तोड़ा, जिसके बाद कन्या ने वरमाला पहनाई। सतयुग में जिस तरह भगवान श्रीराम ने धनुष तोड़ कर मां सीता के साथ विवाह किया था।

Recommended Video

      बिहारः युवक ने तोड़ा धनुष तो दुल्हन ने पहनाया वरमाला, स्वयंवर देखने के लिए लगी भीड़
      saran man did swayamvar broke bow and did marriage

      ठीक वैसे ही स्वयंवर का आयोजन कलियुग में सारण जिले के सबलपुरी पूर्वी गांव में किया गया। हालांकि इस स्वयंवर में अंतर इतना था कि उस स्वयंवर में बड़े-बड़े योद्धा मौजूद थे, एक राजा और एक रानी थीं। यह शादी सारण जिले के छपरा कचहरी के अहमदपुर के धर्मनाथ राय के पुत्र अर्जुन कुमार के साथ सबलपुर पूर्वी पंचायत के मुंशी राय की बेटी प्रियंका कुमारी की थी।

      इस आयोजन को लेकर या शादी काफी चर्चा में आ गई है और सोशल मीडिया में वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस कोरोना काल में रची गयी स्वयंवर में लड़का धनुष को तोड़ कर लड़की के गले मे जैसे ही वरमाला डाला वैसे ही फूलों की बरसात होने लगी। यह शादी काफी धूमधाम से की गयी। लेकिन इस तथाकथित स्वयंवर देखने वालों की भीड़ इतनी थी कि स्वयंवर देखने के लिए सोशल डिस्टेन्स के साथ कोविड प्रोटोकॉल की खूब धज्जियां उड़ाई गई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+