बिहारः चीनी सैनिकों के साथ झड़प में समस्तीपुर का लाल शहीद
समस्तीपुर। लद्दाख स्थित गैलवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच पूर्वी हिंसक झड़प में बिहार के समस्तीपुर जिले का लाल शहीद हो गया। जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के सुल्तानपुर गांव के रहने वाले सुधीर कुमार सिंह के बेटे अमन कुमार सिंह चीनी सैनिकों के साथ हुए झड़प में शहीद हो गए। अमन कुमार सिंह बिहार रेजीमेंट में तैनात थे।
Recommended Video

हाल ही में हुई थी शादी
अमन की शहादत की खबर उनके परिजनों को रात के लगभग साढ़े 10 बजे मिली। भारत-चीन बॉर्डर से ही भारतीय सेना के किसी अधिकारी ने फोन करके परिजनों को यह सूचना दी। जानकारी के मुताबिक शहीद सैनिक अमन कुमार सिंह की शादी एक साल पहले पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के राणा विद्या गांव में हुई थी। एक तरफ अमन की शहादत से परिवार को गम भी है तो वहीं लोग फक्र भी महसूस कर रहे हैं।

पहले आई शहादत की खबर फिर सुनील ने किया फोन
अमन की शहादत की जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता और सुल्तानपुर गांव के भाई रणधीर ने बताया कि चीन बॉर्डर पर अपने गांव के लाल के शहादत की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा है और उनके परिवार के लोग बेसुध हैं। चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में ही बिहार के सारण जिले का भी एक जवान के शहीद होने की खबर आई, जिसके बाद परसा प्रखंड के दिघरा परसा गांव में कोहराम मच गया। हालांकि कुछ देर बाद खुद सुनील ने फोन कर घर वालों से बात की।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सेना के अधिकारियों ने परिवार से बात करते हुए बताया है कि यह गलतफहमी के कारण गलत सूचना आ गई थी, लेकिन लद्दाख में सुनील पूरी तरह ठीक हैं। जैसे ही परिवार वालों को सुनील के सुरक्षित होने की खबर मिली मातम का माहौल अचानक से खुशियों में बदल गया।












Click it and Unblock the Notifications