Samastipur News:’ नहाने गई थी, नज़ारा देख पैरों तल ज़मीन खिसक गई’, पुलिस लाइन में हुआ हादसा देख सभी लोग हैरान
Samastipur Police Line News:बिहार के समस्तीपुर जिले से एक हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है, जहां महिला सिपाही ने पुलिस लाइन में आत्महत्या कर ली। मधेपुरा की रहने वाली मृतक महिला सिपाही वंदना कुमारी अनुसूचित जाति-जनजाति थाने में सीसी ट्रेनिंग के लिए तैनात थी।
एएसपी संजय कुमार पांडेय के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लगता है और कुछ दिनों से महिला सिपाही तनाव में थी। हालांकि अभी तक आत्महत्या का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस अन्य महिला सिपाहियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच कर रही है।

मृतक महिला सिपाही के सहयोगियो ने बताया कि वह कुछ दिनों से तनाव में थी। तनाव किस कारण से था, इसकी जांच जारी है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एफएसएल की टीम सबूत एकत्र कर रही है।
महिला सिपाही की दूसरी सहयोगी के साथ मुफस्सिल थाना के पुलिस लाइन (दूधपूरा) में रहती थी। मृतका की सहयोगी ने बताया कि वह नहाने के लिए बाथरूम गई थी। जब वहां पहुंची तो देखा कि वंदना फंदे से लटकी हुई थी। यह देखते ही पैरो तले से ज़मीन खिसक गई। मामले की जानाकीर अन्य सहयोगियो की दी। फिर पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची।
महिला सिपाही के सुसाइड मामले में लोगों के बीच कई तरह की चर्चाए हो रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस सेवा में कार्यभार काफी ज़्यादा होता है और कई बार कर्मचारी मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं को समाज में कई तरह के दबावों का सामना करना पड़ता है।
खासकर महिला किसी पुरुष प्रधान संस्थान में काम करती हैं, तो उन्हें कई दबावों से गुज़रना पड़ता है। व्यक्तिगत समस्याएं भी आत्महत्या का एक कारण हो सकती हैं। या फिर ये भी हो सकता है कि महिला सिपाही किसी मानसिक बीमारी से ग्रस्त रही हो। हालांकि अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह संभावना भी नहीं नकारी जा सकती कि महिला सिपाही कार्यस्थल पर किसी तरह के उत्पीड़न का शिकार हो रही थी।
यह घटना महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे पर भी रोशनी डालती है। वहीं कार्यस्थल के माहौल पर सवाल उठाती है। इससे ज़ाहिर होता है कि कार्यस्थल को अधिक सुरक्षित और समावेशी बनाने की ज़रूरत है। इस घटना से यह साफ होता है कि पुलिस कर्मचारियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की भी ज़रूरत है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications