26 वर्षीय नेत्री ने जातीय बंधन तोड़कर रचाई थी शादी, पिता हैं नीतीश सरकार में कद्दावर मंत्री, खूबसूरती ऐसी कि..
Samastipur LJPR Candidate: लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान शुरू हो चुकी है। दो चरण की वोटिंग भी संपन्न हो चुकी है। तीसरे चरण के लिए प्रचार प्रसार तेज़ हो चुका है। वहीं चौथे चरण में 13 मई को मतदान होने वाले हैं। आप सोच रहे होंगे की तीसरे चरण की तैयारी चल रही है, चौथे चरण की बात कर रहे हैं। वह इसलिए क्योंकि चौथे चरण में एनडीए समर्थित बहुत ही खूबसूरत नेत्री चुनावी मैदान में हैं।
बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट से 26 वर्षीय शांभवी चौधरी को LJP(R) ने टिकट दिया है। ग़ौरतलब है यह एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों में शामिल पार्टियों में से किसी और पार्टी ने इतने कम उम्र के उम्मीदवार को चुनावी मैदान में नहीं उतारा है।

एनडीए समर्थित उम्मीदवारों में शांभवी की खूबसूरती सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि इतनी कम उम्र में तो आमतौर पर पार्टी के कार्यकर्ता होते हैं। लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाना एक अच्छी पहल है। इससे युवा राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।
शांभवी चाहती तो बॉलीवुड में भी जा सकती थीं, क्योंकि खूबसूरती के मामले में अच्छी-अच्छी अभिनेत्रियों को मात देती हैं। शांभवी के पिता अशोक चौधरी जदयू के दिग्गज नेताओं में शुमार किए जाते हैं। नीतीश सरकार में मंत्री भी हैं। इसलिए शांभवी की सियासी एंट्री आसान हो गई।
समस्तीपुर लोकसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने शांभवी को टिकट दिया है। सियासी खेल देखिए, पिता जदयू में और बेटी लोजपा(र) की टिकट से चुनावी मैदान में हैं। हालांकि जदयू और लोजपा(र) दोनों ही एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों में शामिल है।
जदयू से पहले अशोक चौधरी कांग्रेस का हाथ मज़बूत कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी निभाई थी। लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस से किनारा कर लिया। बिहार के प्रमुख दलित नेताओं में अशोक चौधरी का नाम शुमार किया जाता है।
जातीय बंधन को तोड़ते हुए अशोक चौधरी ने जाति से बाहर शादी रचाई थी। उनकी बेटी शांभवी ने जाति का बंधन तोड़ते हुए भूमिहार जाति से ताल्लुक रखने वाले चर्चित आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल के बेटे सायण कुणाल से की थी।
80 के दशक में किशोर कुणाल पटना के एसएसपी थे, इस दौरान उन्होंने बॉबी हत्याकांड की जांच की वजह से सुर्खियां बटोरी थीं। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों की वजह से वह बिहार में काफी चर्चित हुए। शांभवी के पिता अशोक चौधरी मंत्री हैं, उनके दादा महावीर चौधरी भी दिग्गज नेता थे।












Click it and Unblock the Notifications