Viral Video: शिक्षिका ने छात्राओं से दबवाये पैर, शिकायत करने पर परिजनों को ही मारने लगी ताना, होगी कार्रवाई

Government School Samastipur Viral News: बिहार में एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है। इस बार सरकारी स्कूल की महिला टीचर ने सरकार की किरकिरि करवाई है। दरअसल सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला शिक्षक छात्राओं से पैर दबवा रही थी और वह स्कूल में ही सो गई।

पैर दबवाने के मामले जब छात्रा की मां ने स्कूल में कॉल किया तो टीचर ने बच्चे की मां को ही नसीहत दे डाली, कहा इसमे हर्ज़ हू क्या है और तंज़ भरे लहजे में कहा कि छोटी हो जाएगी क्या? छात्रा ने महिला टीचर का विरोध किया तो शिक्षिका ने देख लेने की भी धमकी दी। मिली जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो बथुआ बरैया टोल प्राथमिक विद्यालय (सरायरंजन प्रखंड) का है। 22 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Government School Samastipur Viral News

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि एक महिला टीचर कुर्सी पर बैठी है, वहीं दूसरी शिक्षिका बिस्तर लगाकर लेटी है। इतना ही नहीं 3 बच्चियों से खिदमत करवाते हुए पैर भी दबवा रही हैं। वीडियो में दिख रही शिक्षिका सुनीला देवी प्राथमिक विद्यालय में ही पढ़ाती हैं। वीडियो पर सफाई देते हुए कहा कि तबीयत बिगड़ गई थी, उस दिन के बारे में कुछ पता ही नहीं।

Recommended Video

    Viral Video: शिक्षिका ने छात्राओं से दबवाये पैर, शिकायत करने पर परिजनों को ही मारने लगी ताना

    स्थानीय लोगों ने महिला टीचर पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह अक्सर बच्चों से पैर दबवाती है। विरोध करने पर देख लेने की धमकी भी देती है। वहीं इस वायरल वीडियो पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय सवाल करने पर उन्होंने कहा कि वायरल हो रहा वीडियो संज्ञान में आया है।मामले की जांच के बाद दोषी पर नियामानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+