समस्तीपुरः पूर्व पंचायत के बेटे की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव में हथियारबंद अपराधियों ने गुरुवार की रात एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान शेरपुर गांव निवासी विष्णुकांत चौधरी के पुत्र आशीष कुमार चौधरी के रूप में हुई है। मृतक की मां कल्याणी देवी पूर्व पंचायत समिति सदस्य रह चुकी हैं।

मृतक आशीष कुमार चौधरी गल्ला का काम करता था। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। देर रात डीएसपी ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है ।
घटना को लेकर गांव में दो पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है। जानकारी के अनुसार आशीष चौधरी विद्यापतिनगर से नित्य दिन की तरह लगभग साढ़े नौ बजे के आसपास घर लौट रहा था। तभी घर के कुछ ही दूरी के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने सीने व पेट में गोली मार दी।
गोली लगने के बाद घायल आशीष लहू-लुहान अवस्था में दौड़ कर अपने घर पहुंचा व स्वजनों को घटना की जानकारी देते हुए हुए गांव के ही कुछ युवकों द्वारा गोली मारे जाने की बात कही। परिजन घायल आशीष को बेगूसराय ले जाने लगे। इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया।
वहीं पटनासिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड स्थित ॐ साई जेवरात की दुकान में चोरो ने गैस कटर का इस्तेमाल कर लगभग 25 लाख की चोरी कर ली और चलते बने । वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी लेते गए। सूचना मिलते ही अगमकुआं थाना की पुलिस और सिटी डीएसपी मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications