किसान के बेटे ने JEE Main में हासिल किए 98 फीसदी अंक, जिले का किया नाम रोशन

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के एक सामान्य किसान के बेटे ने JEE Main 2021 परीक्षा में 98.43 फीसदी अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। छात्र आर्यन राज समस्तीपुर जिले के सदर अनुमंडल क्षेत्र के धुरख रुदौली का रहने वाला है। वह एक सामान्य परिवार से है और उसके पिता राजेश कुमार झा किसानी करते हैं। जेईई मेन परीक्षा में अंक प्राप्त कर आर्यन ने परिवार के साथ-साथ क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। आर्यन राज ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत को दिया है।

samastipur farmer son get 98 marks in jee main 2021 result

Recommended Video

      JEE Mains Result 2021:बेटे ने हासिल कि‍ए 99.91 परसेंटाइल,पिता लगाते हैं चाट का ठेला | वनइंडिया हिंदी

      उन्होंने कहा कि अगर दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। परीक्षा के दौरान उसने खुद पर भरोसा किया और अपनी पढ़ाई को लगातार जारी रखा। आर्यन ने बताया कि उसने जेईई की तैयारी के लिए मदद के तौर पर कुछ शिक्षकों की सलाह ली। स्थानीय स्तर पर कोचिंग भी की। छात्र आर्यन राज ने बताया कि इससे पहले भी एक बार वह परीक्षा में शामिल हुआ था, लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली थी।

      हालांकि वह पहली असफलता से निराश नहीं हुआ। पिछली गलतियों में सुधार करते हुए उसने अपनी तैयारी जारी रखी। इस बार उसे सफलता हासिल हुई है। वहीं आर्यन के पिता राजेश कुमार ने बताया कि वह अपने बच्चे की पढ़ाई के लिए घर के खर्चों की कटौती करते रहे। ताकि उनके बच्चों की पढ़ाई में किसी तरह की कोई परेशानी न हो। वे कहते हैं कि अपने घर के चिराग की इस सफलता पर सभी को गर्व है। वहीं आर्यन की इस सफलता की खुशी गांव के लोगों में भी दिख रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+