बिहारः शादी समारोह से लौट रही लड़की का किया अपहरण फिर गैंगरेप की वारदात को दिया अंजाम
सहरसा। बिहार के सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के बलहुआ नहर के पास इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़की के साथ चार लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता शादी समारोह से घर लौट रही थी। इसी दौरान चार युवकों ने उसका अपहरण किया फिर गैंगरेप किया। इसके बाद पीड़िता को धमकाते हुए फरार हो गए। जैसे-तैसे पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

फिर परिजन पीड़िता को लेकर सदर थाना पहुंचे और थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दी गई। सदर थाना पुलिस ने एक आरोपी उपेंद्र यादव उर्फ संतोष को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि युवती अपने दोस्त के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। देर रात भोज खाने के बाद वापस गांव लौट रही थी। बलहुआ नहर के पास चार चक्का वाहन से आए चार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया।
आरोपियों में सिमराहा, वार्ड नंबर 35 निवासी मो हासिम, वार्ड नंबर 35 निवासी प्रभास कुमार और बलहुआ बैजनपट्टी गांव निवासी विजय यादव फरार हो गया है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी वार्ड नंबर 13 का रहने वाला है। सदर डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि गैंगरेप की सूचना मिली थी। एक आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। बाकी बचे आरोपी फरार चल रहे हैं। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications