बिहारः सहरसा में 5 बच्चों की डूबने से मौत हो गई, गड्ढे में नहाने गए थे सभी

सहरसा। बिहार के सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के सहरसा बस्ती में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। सहरसा बस्ती में स्थित ईंट भट्ठे पर चिमनी के लिए खोदे गए गड्ढे में नहाने गए पांच लड़कों की डूबने से मौत हो गई। वहीं पांचों बच्चों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक बच्चों की उम्र आठ से 12 साल के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने पांचों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

saharsa five children drown in pit

दरअसल, ईंट-भट्ठे पर चिमनी के लिए गड्ढा खोदा गया था। गड्ढे में पानी भी भरा था। बताया जा रहा है कि गड्ढे में पानी भरा देख पांच बच्चे शनिवार को गड्ढे में नहाने के लिए कूद पड़े। गड्ढा ज्यादा गहरा था। पांचों बच्चे पानी ज्यादा होने की वजह से डूबने लगे। कुछ ही देर में सभी पानी में डूब गए। गड्ढे की तरफ लोगों की नजर पहुंची तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग मौके पर पहुंच गए।

सभी बच्चों को किसी तरह से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक पांचों की मौत हो चुकी थी। घटना की खबर जब बच्चों के घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। एक साथ पांच बच्चों की मौत से आसपास के क्षेत्र में भी मातम छा गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ शंभुनाथ झा और सदर एसडीपीओ संतोष कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करने में जुटे है। मृतक बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

वहीं इस मामले पर सदर एसडीओ ने कहा कि नहाने के दौरान बारिश पानी से भरे गड्ढे में डूबने से पांच बच्चों की मौत हुई है। सरकार द्वारा मुआवजे का जो प्रावधान है उसके तहत चार लाख रुपया मृत बच्चे के परिवार वालों को दिया जाएगा। इसके अलावा कहा कि वहीं चिमनी भट्ठे के गड्ढे की भी जांच की जाएगी की ये सरकारी जमीन पर है या प्राइवेट जमीन पर है। दोषी पाए जाने पर ईंट भट्ठे संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+