रूपेश हत्याकांड में न्याय की मांग करने के लिए परिजनों ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात

पटना। बीते रविवार को बहुचर्चित रूपेश सिंह हत्या की हत्या के मामले का पुलिस द्वारा खुलासा किये जाने पर उनके परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। रूपेश सिंह के परिजनों ने सीएम नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान सीएम आवास पर रूपेश सिंह की पत्नी और उनके बड़े भाई समेत कई अन्य सदस्य पहुंचे थे। इस दौरान सभी ने नीतीश कुमार से न्याय की गुहार लगाते हुए पटना पुलिस की जांच थ्योरी को नकार दिया।

rupesh murder case his family met with cm nitish kumar

सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात करने के बाद बड़े भाई नन्देश्वर सिंह ने कहा कि हमलोगों ने न्याय की मांग को लेकर सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है। बड़े भाई ने कहा कि इस केस में पकड़ा गया ऋतुराज इस घटना को अंजाम दे सकता है। लेकिन हत्या की वजह रोडरेज हमें स्वीकार्य नहीं है। हमें न्याय चाहिए। यह न्याय पटना पुलिस दे या फिर CBI।

रूपेश के बड़े भाई ने कहा कि अगम हमें न्याय नहीं मिला तो हम सीबीआई जांच की मांग करते हुए आवेदन देंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार ने रूपेश के परिजनों को आश्वासन दिया है कि कोई भी अपराधी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

दरअसल, रूपेश हत्याकांड को लेकर पटना पुलिस ने जो थ्योरी दी थी, उसपर रूपेश के परिवार वालों ने विश्वास करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद पटना पुलिस के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने छपरा जा कर परिजन से मुलाक़त की थी. लेकिन एसएसपी और परिजन की इस मुलाकात के बाद भी रूपेश की पत्नी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की बात की थी।

विपक्ष ने लगाया था आरोप
बता दें कि रूपेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और मामले के खुलासे के बाद विपक्ष ने इस पूरे मामले में किसी बड़े चेहरे को बचाने की आशंका जाहिर की थी। खासकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर अपने चहेते अधिकारी और नेता को बचाने का आरोप लगाया था।

चिराग ने की थी सीबीआई जांच की मांग
वहीं, रूपेश हत्याकांड को लेकर एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान पहले ही सीएम नीतीश कुमार से हाई कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग चुके हैं। वहीं बेजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने भी कहा था कि ये बेहद संवेदनशील मामला है, इसकी जांच होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+