रोहतासः पोखरे में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से तीन बच्चियों की मौत

रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के करगहर के सहायक थाना बड़हरी ओपी के खैरही गांव में गुरुवार की शाम को पोखरे में नहाने के दौरान तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। खेल-खेल में बच्चियों का पैर फिसल गया और गहरे पानी में समा गईं। घटनास्थल पर मौजूद एक बच्ची ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान कुछ लोगों ने पोखरे में छलांग लगाई लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। खैरही गांव के पास एक पोखरे में 4 बच्चियां नहाने के लिए गई हुई थीं।

rohtas three minor girls died due to drowned

नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने पर चारों बच्चियां डूबने लगीं। तभी एक बच्ची ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोग पहुंचे और उसके बचा लिया। लेकिन तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई थी। तीनों की पहचान खैरही गांव निवासी मुन्ना राम की 12 वर्षीय बेटी मधु कुमारी, रामप्रवेश कुमार की 12 वर्षीय बेटी विभा कुमारी, मुरारी राम की 13 वर्षीय बेटी सीमा कुमारी के रूप में हुई है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि चारों के परिजन खेत में काम करने गए हुए थे। इसी दौरान इन सब बच्चियों ने पोखरे में नहाने की योजना बनाई और चली गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+