रोहतासः नदी पर बना 20 टन के लोहे का पुल चोर ले गए, अनजाने में स्थानीय अधिकारी भी कर रहे थे मदद
रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के नासीरगंज थाना क्षेत्र के अमियावर इलाके में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ चोर 60 फीट लंबा और 20 टन वजनी लोहे का पुल चुरा ले गए। बताया जा रहा है कि कुछ लोग खुद को सिंचाई विभाग का अधिकारी बताकर आए और नहर पर बने लोहे के पुराने पुल को काटना व उखाड़ना शुरू कर दिया।

चोरों ने पुल को गैस कटर से काट दिया और जेसीबी से उसे उखाड़ कर गाड़ी पर लाद लिया और आराम से चलते बने। हालांकि बाद में लोगों को जानकारी हुई की वे सिंचाई विभाग के अधिकारी नहीं बल्कि चोर थे। बता दें कि इस पुल का इस्तेमाल नहीं हो रहा था।
यहां के आरा नहर पर वर्ष 1972 के आसपास बनाए गए लोहे के पुल को चोरों ने दिनदहाड़े चुरा लिया। विभागीय अधिकारी बनकर कुछ लोग जेसीबी, पिकअप वैन, गैस कटर आदि लेकर पहुंचे और 3 दिनों में काट-काट कर पूरा पुल ही गायब कर दिया। हैरान कर देने वाली बात यह है कि सिंचाई विभाग के अधिकारी होने का झांसा देकर चोरों ने स्थानीय विभागीय कर्मियों की मदद भी ली और उनकी मौजूदगी में पूरा पुल चुरा लिया।
स्थानीय कर्मचारियों की मौजूदगी में चोर पुल को काट-काट कर पिकअप पर लादकर ले जाते रहे। यह क्रम 3 दिनों तक चलता रहा, लेकिन न तो स्थानीय कर्मचारियों और न ही आलाधिकारियों को इसकी भनक तक लग सकी।












Click it and Unblock the Notifications