Bihar: रोहतास में मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतरे, पहलेजा और करबंदिया रेलवे स्टेशन की बीच हुई ये घटना
Goods Train Derailed: बिहार के रोहतास जिले में पहलेजा और करबंदिया रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें 5 डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं। यह हादसा किस वजह से हुआ इसकी वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

Rohtas News: बिहार के रोहतास जिले में मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें 5 डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं। यह हादसा बुधवार देर रात करीब 10 बजे पहलेजा और करबंदिया रेलवे स्टेशन के बीच हुआ है। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी डीडीयू से गया की तरफ जा रही थी, इसी दौरान डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की एक सब-लाइन पर मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा किस वजह से हुआ इसकी वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।
मालगाड़ी के पटरी से उतरे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। परिचालन को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। कर्मचारी लाइन क्लियर करने में जुटे हुए हैं। DFCC मुख्य प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि हमारी प्राथमिकता है कि ट्रैक को ठीक करके मालगाड़ी का परिचालन किया जाए। मालगाड़ी के पटरी से उतरने के चलते माल ढुलाई वाले डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का अप और डाउन दोनों लाइन पर परिचालन बाधित हो गया है।
समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, यह हादसा पहलेजा और करबंदिया रेलवे स्टेशन के बीच तेंदुआ दुसाधि गांव के पास हुआ है। इस हादसे की वजह से कई ट्रेनें या तो रोक दी गई हैं या फिर उन्हें दूसरे रूट से भेजा जा रहा है। बता दें कि इस हादसे में किसी तरह की जान माल की हानी नहीं हुई। क्योंकि, मालगाड़ी के सभी डिब्बे खाली थे। पटरी से उतरने के बाद कई डिब्बे आसपास बिखर गए तो कुछ गेहूं के खेत में गिर गए। कुछ के परखच्चे उड़ गए हैं।
Recommended Video

ऐसा बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम तक किसी तरह दोनों लाइन को सामान्य कर लिया जाएगा। हादसे में ट्रेन का ड्राइवर और गार्ड सुरक्षित हैं। रेलवे के अधिकारी दोनों से हादसे को लेकर जानकारी ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications