Miss India 2023: सेकंड राउंड के TOP 10 में बिहार की बेटी ने बनाई जगह, खिताब जीतने की दुआ कर रहे लोग
Miss India 2023 के दूसरे राउंड में बिहार की बेटी ने टॉप-10 में जगह बनाई है। भैरवी शुरू से ही सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेती रही हैं। पिछली बार भी उन्होंने भाग लिया था लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई थी।

Miss India 2023: बिहार की बेटों की तरह अब प्रदेश की बेटियां भी अपने हुनर का परचम लहराने में पीछे नहीं हैं। आज हम आपको बिहार की बेटी भैरवी सिंह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने मिस इंडिया 2023 प्रतियोगिता के सेकंड राउंड में टॉप-10 में जगह बनाई है। रोहतास की रहने वाली 23 वर्षीय भैरवी सिंह के सेकंट राउंड में जगह बनाने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। सभी लोग भैरवी के खिताब जीतने की दुआ कर रहे हैं। रोहतास जिले के खैराडीह गांव (बेनसागर पंचायत, काराकाट प्रखंड) के रहने वाले व्यवसायी विनोद सिंह की बेटी भैरवी की शुरुआती तालीम पटना से हुई है। अब वह पूरे परिवार के साथ पटना में रहती हैं।

कोलकाता में मिस ईस्ट इंडिया प्रतियोगिता
कोलकाता में मिस ईस्ट इंडिया प्रतियोगिता आयोजित मिस इंडिया 2023 के दूसरे राउंड में पहुंचने पर, भैरवी के परिवार के साथ-साथ पूरे गांव वाले उसकी कामयाबी की दुआ कर रहे हैं। भैरवी के परिवार के बारे में बात की जाए तो उनके पिता व्यवसायी हैं और उनकी मां एक कॉलेज में पढ़ाती हैं। वहीं भैरवी को 1 बड़ी बहन और 1 छोटा भाई है। सेंट माइकल हाई स्कूल से भैरवी ने मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई मुकम्मल कर दिल्ली का रुख किया। वहां गुरु गोविंद सिंह (इंद्रप्रस्थ विश्विद्यालय) से लॉ की पढ़ाई कर रही हैं।

मिस इंडिया 2023 टॉप 10 में बनाई जगह
भैरवी अपनी पढ़ाई के साथ मॉडलिंग और ब्यूटी पैजेंट्स में भाग लेती रही हैं। आपको बता दें कि साल 2022 में भी उन्होंने दिल्ली में मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया था लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई थी। भैरवी ने हिम्मत नहीं हारी वह लगाता प्रतियोगिता की तैयारी करती रहीं और इस बार उन्होंने मिस इंडिया 2023 (इस्ट ज़ोन) में भाग लिया और पहले राउंड में कामयाबी हासिल कर दूसरे राउंड में टॉप 10 में जगह बना चुकी हैं।

भैरवी के खिताब जीतने की उम्मीद
आपको बता दें कि कोलकाता में आयोजित प्रतियोगिता में बिहार से 35 लड़कियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें 6 बिहार से लड़कियों ने सेकंड राउड में जगह बनाई है। 8 फरवरी को मिस इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन मुम्बई में किया गया है। भैरवी सिंह अपने परिवार की पहली बेटी हैं जो सौंदर्य प्रतियोगिता में भागीदारी लेती रहती हैं। मिस इंडिया प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में पहुंचने के बाद लोगों को उम्मीद जगी है कि भैरवी खिताब जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। 8 फरवरी 2023 को सेकंड राउंड का आयोजन मुम्बई में किया गया है।
ये भी पढ़ें: Bihar Proud Daughter: बिहार की बेटी 'अनीशा को सलाम', 18 हज़ार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा












Click it and Unblock the Notifications