रोहतासः वज्रपात गिरने से 5 लोगों की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा झुलसे
रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हुई है, जिसमें से तीन लोगों की मौत बीते रविवार को हुई थी। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। शिवसागर थाना क्षेत्र के सिंघमपूरा गांव में 55 वर्षीय सुरेश सिंह की मौत हो गई, आलमपुर गांव में 14 वर्षीय बिट्टु मवेशी चरा रहा था इसी दौरान उसके ऊपर वज्रपात हो गया। इसके अलावा सिकंदरपुर गांव में 18 वर्षीय संगीता जब धान की रोपनी कर रहे थी तब उसके ऊपर बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं इस वज्रपात में तीन अन्य महिलाएं बुरी तरह से झुलस भी गई हैं। तीनों घायलों का इलाज सासाराम के सदर अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में चल रहा है। लालपरी देवी और पिंकी कुमारी की स्थिति ठीक है लेकिन नगलातो देवी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सभी मृतकों को जिला प्रशासन की तरफ से मुआवजा की प्रक्रिया चल रही है। बता दें कि शनिवार को भी वज्रपात से शिवसागर थाना क्षेत्र में ही 2 बच्चों की मौत हुई थी तथा दो अन्य घायल हो गए थे।
पिछले 24 घंटे में शिवसागर में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो चुके हैं। शिवसागर के प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वो सभी मृतकों की जांच कर मुआवजा की प्रक्रिया जल्द पूरी करें। चुकी इस समय इलाके में धान की रोपनी का समय है। ऐसे में किसान खेती बारी में खुले मैदान में रहते हैं जिस कारण हादसा अधिक हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications