Rohini Acharya Row: बिखर रहा है लालू का परिवार, क्या करते हैं 9 बच्चे? कहां हैं राबड़ी के सारे दामाद?

Rohini Acharya Row: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजद की लुटिया डूब गई, जिसकी वजह से पहले से ही लालू के परिवार में निराशा थी कि शनिवार को राजद सुप्रीमो के घर बड़ा फैमिली विस्फोट तब हो गया जब अपने पिता को किडनी देकर नया जीवनदान देने वाली बेटी रोहिणी आचार्य ने ये कहकर सबको चौंका दिया कि 'वो राजनीति और परिवार दोनों छोड़ रही हैं।'

उन्होंने एक्स पर लिखा - कि 'मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं... संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था।' जिसके बाद तो सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम तक केवल लालू और उनका परिवार सवालों के घेरे में हैं।

विरोधी दलों से लेकरआम जनतक रोहिणी के साथ हुए बर्ताव से काफी आहत और गुस्से में हैं तो वहीं सभी इस बारे में लालू-राबड़ी और तेजस्वी से जवाब मांग रहे हैं। आपको बता दें कि मई महीने में तेज प्रताप को भी परिवार और पार्टी से बेदखल किया गय़ा था, जिसके बाद उन्होंने अपनी अलग पार्टी बनाई और चुनाव लड़ा लेकिन वो जीत नहीं पाए।

'लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के कुल 9 बच्चे हैं' (Rohini Acharya Row)

आपको बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भारतीय राजनीति के सबसे चर्चित नेताओं में गिने जाते हैं। उनके राजनीतिक जीवन जितना रोचक है, उतना ही रोचक उनका विशाल परिवार भी है। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के कुल 9 बच्चे हैं-2 बेटे और 7 बेटियां, जिसमें रोहिणी नंबर दो पर आती हैं।

आइए जानते हैं उनके बच्चों के नाम, उनके पेशे, साथ ही लालू परिवार की बहुओं और दामादों के बारे में विस्तृत जानकारी।

मीसा भारती

लालू और राबड़ी देवी के नौ बच्चों में सबसे बड़ी हैं मीसा भारती हैं ,जो कि राजनीति में सक्रिय हैं, इनकी शादी साल 1999 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर शैलेश कुमार से हुई थी। इस कपल को दो बेटियां और एक बेटा है।

रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya Row)

दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य ने 2024 में सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था,उनकी शादी साल2002 में औरंगाबाद के समरेश सिंह से हुई थी, इन्होंने एमबीबीएस किया लेकिन प्रैक्टिस नहीं की, इनका परिवार सिंगापुर में है और इन्हें शादी से तीन बच्चे है।

चंदा यादव

लालू की तीसरी बेटी चंदा यादव की शादी साल 2006 में विक्रम सिंह से हुई जो कि पायलट हैं, चंदा ने वकालत किया है।

रागिनी यादव

लालू प्रसाद यादव की चौथी बेटी रागिनी यादव की शादी साल समाजवादी पार्टी के नेता जितेन्द्र यादव के बेटे राहुल यादव से हुई है, जो पेशे से बिजनेस मैन हैं और सपा में भी शामिल हैं।

हेमा यादव

लालू यादव की पांचवीं बेटी हेमा यादव ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है,उनकी शादी दिल्ली के रहने वाले विनीत से हुई है, ये खानदान भी सियासत से ताल्लुक रखता है।

अनुष्का राव

लालू यादव की छठी बेटी का नाम धन्नु उर्फ अनुष्का राव है, जो कि इंटीरियर डिजाइनर है और इनकी शादी हरियाणा के रहने वाले नेता अजय यादव के पुत्र चिरंजीव राव रेवाड़ी (हरियाणा) से हुई है।

राजलक्ष्मी यादव

लालू-राबड़ी की सबसे छोटी बेटी का नाम राज लक्ष्मी यादव है, जिसकी शादी सपा संस्थापक स्व.मुलायम सिंह के भाई के बेटे और सपा नेता तेज प्रताप से हुई है।

लालू के बड़े लाल का नाम तेज प्रताप है, जिनकी शादी चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या से हुई थी लेकिन शादी के कुछ वक्त बाद ही दोनों के रिश्तों में खटास आ गई और इस वक्त दोनों का तलाक का केस चल रहा है। मई 2025 में तेज अपनी एक सोशल पोस्ट के जरिए विवाद में आए, क्योंकि उन्होंने अपनी तथाकथित ग्रलफ्रेंड अनुष्का यादव के साथ तस्वीर शेयर की थी, हालांकि उन्होंने बाद में उसे हटा दिया था लेकिन इसके बाद लालू ने उन्हें पार्टी और परिवार से बेदखलकर दिया।

तेजस्वी यादव (Rohini Acharya Row)

लालू के दूसरे बेटे तेजस्वी यादव हैं, जिन्होंने 2021 में दिल्ली की रहने वाली ईसाई गर्ल रेचल से शादी की थी, जिनका नाम बदलकर राजश्री कर दिया गया। इस कपल को दो बच्चे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+