Rohini Acharya: 'दिलों से कैसे निकालोगे', रोहिणी को लालू का पक्ष लेना पड़ा भारी, लोगों ने दिखाया आईना
Rohini Acharya: पटना में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार कैबिनेट की पहली बैठक के कुछ ही घंटों बाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10, सर्कुलर रोड स्थित अपने सरकारी आवास को खाली करने का आदेश दिया गया है। आपको बता दें कि पिछले 20 साल ये यह आवास राबड़ी देवी के नाम आवंटित है और लालू का पूरा परिवार यहां बड़े आराम से रहता आया है।
सोमवार को बिहार सरकार ने 10 सर्कुलर रोड पर स्थित इस बंगले को वापस लेने का निर्देश जारी किया है। इसके बदले, राबड़ी देवी को एक अलग आधिकारिक निवास आवंटित किया गया है। इस फैसले पर लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने नाराजगी जताई है।

उन्होंने एक्स पर लिखा कि- 'सुशासन बाबू का विकास मॉडल। करोड़ों लोगों के मसीहा लालू प्रसाद यादव का अपमान करना पहली प्राथमिकता। घर से तो निकाल देंगे, बिहार की जनता के दिल से कैसे निकालिएगा। सेहत नहीं तो कम से कम लालू जी के राजनीतिक क़द का ही सम्मान रखते।'
लालू के परिवार में उथल-पुथल (Rohini Acharya)
मालूम हो कि साल 2005 से लालू की फैमिली इस घर में रह रही है, यहीं पर राजद की सभा सजती आई है लेकिन अब राज्य सरकार के फैसले के बाद ये मुमकीन नहीं हो पाएगा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में हुई करारी हार के बाद लालू के परिवार में उथल-पुथल मची हुई है। 15 नवंबर को रोहिणी आचार्या ने एक्स पर लिखा था कि 'वो परिवार और राजनीति दोनों छोड़ रही हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव, संजय यादव और रमीज़ नेमत पर निशाना साधा था।'
'एक मां को जलील किया गया , गंदी गालियां दी गयीं'
इसके बाद वो फूट-फूट कर एयरपोर्ट पर रोते नजर आई थीं, उन्होंने Twitter पर लिखा था कि 'कल एक बेटी, एक बहन , एक शादीशुदा महिला , एक मां को जलील किया गया , गंदी गालियां दी गयीं , मारने के लिए चप्पल उठाया गया , मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया , सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पड़ी .. कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए माँ - बाप बहनों को छोड़ आयी , मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया.. मुझे अनाथ बना दिया गया।'
'हर वक्त अपने माता-पिता के साथ' (Rohini Acharya)
अपने पिता लालू को किडनी देकर जीवनदान देने वाली रोहणी ने पहले भी कहा है कि' उनका कोई भाई नहीं है लेकिन वो हर वक्त अपने माता-पिता के साथ हैं।' उन्होंने कल घर वाले मामले में ट्वीट करके ये बात साबित भी की लेकिन कुछ लोग उन्हें ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिए हैं।
'मीडिया में बड़ी बड़ी डींगें मारी', भड़के लोग
एक यूजर ने लिखा कि 'वाह वाह रोहिणी जी कभी परिवार से सम्पूर्ण रिश्ते खत्म कर दिए मीडिया में बड़ी बड़ी डींगें मारी । अब परिवार याद आ गया क्यों न आता परिवार याद, राजनीति जो करनी है न, आपको अपने अपने भाई पर जो आरोप लगाए थे घर परिवार पर आरोप लगाए थे रिश्ते खत्म करने की बात मीडिया में की थी सब फेक थी ना🤣।'
'जनता के दिल में लालू होते तो 25 सीट नहीं आती'
तो एक यूजर ने लिखा कि - बिहार के जनता के दिल में लालू होते तो 25 सीट नहीं आती 😂😂😂जनता को अब कोई फर्क नहीं पड़ता 😂😂😂। तो एक यूजर ने लिखा कि 'आपका भाई और परिवार आपको घर से निकाल दिया , खुद बेघर, उसका क्या हुआ? यहां तो सिर्फ ठिकाना बदला गया है।'












Click it and Unblock the Notifications