लालू परिवार से निकाली गई बेटी रोहिणी अथाह संपत्ति की हैं मालकिन, तेजस्वी की नेटवर्थ तो इनके मुकाबले फीकी!
Rohini Acharya Net Worth: बिहार चुनाव में आरजेडी (RJD) की करारी हार ने सिर्फ राजनीतिक समीकरण ही नहीं बदले, बल्कि लालू यादव के परिवार के अंदर भी भारी हलचल मचा दी है। हर कोई हार की वजहों पर सवाल उठा रहा था, लेकिन अचानक रोहिणी आचार्य के आरोपों ने पूरे मामले को एक नए मोड़ पर ला दिया। किडनी दान कर अपने पिता की जान बचाने वाली रोहिणी ने X पर पोस्ट कर राजनीति और परिवार से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया। एयरपोर्ट पर उन्होंने दावा किया कि उन्हें परिवार से बाहर कर दिया गया है और उनके साथ अभद्र व्यवहार हुआ है। रोहिणी ने बहन-बेटियों को चेताया कि मायके में बेटा हो तो कभी पिता के लिए त्याग न करें, क्योंकि उनके साथ जो हुआ, वह किसी के साथ न हो।
इन आरोपों के बाद पूरे विवाद का केंद्र रोहिणी बन गईं। आरोप सीधे उनके भाई तेजस्वी यादव, उनके सलाहकार और राज्यसभा सांसद संजय यादव और RJD से जुड़े रमीज नेमत पर लगे। इस सियासी घमासान के बीच अब लोगों की नजर रोहिणी की संपत्ति पर टिक गई है, जिसकी चमक भाई तेजस्वी से कहीं ज्यादा है।

🔵 Rohini Acharya Net Worth: रोहिणी आचार्य की कितनी है कुल संपत्ति?
🔹 माई नेता डॉट कॉम के मुताबिक रोहिणी आचार्य के पास कुल 36 करोड़ 62 लाख रुपये की संपत्ति है। उनके ऊपर 1 करोड़ 30 लाख रुपये की देनदारी दर्ज है लेकिन नेटवर्थ के मामले में वे परिवार में सबसे आगे हैं।
🔹रोहिणी आचार्य के पास कितना सोना-चांदी: रोहिणी के पास करीब 495 ग्राम सोना,5.5 किलो चांदी, 5 लाख रुपये से अधिक के कीमती रत्न हैं। कुल मिलाकर उनके पास मौजूद जूलरी की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये होती है।
🔹 प्रॉपर्टी और बैंक बैलेंस
चल-अचल संपत्ति के मामले में भी रोहिणी काफी मजबूत हैं। उनके नाम पर 8.83 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।अलग-अलग बैंकों में उनके नाम 6 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जमा है। उन्होंने कंपनियों के बांड,डिबेंचर और शेयर में 2 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसके अलावा एलआईसी और अन्य बीमा योजनाओं में 40 लाख रुपये का निवेश दर्ज है।
🔵 रोहिणी आचार्य के पति की संपत्ति?
रोहिणी के पति समरेश सिंह कॉर्पोरेट दुनिया का जाना-माना नाम हैं। वे सिंगापुर स्थित एवरकोर पार्टनर्स में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उनके पास 390 ग्राम सोना और करीब 4 किलो चांदी है। समरेश के नाम 8.08 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति दर्ज है। दिलचस्प बात यह है कि समरेश के पिता, राव रणविजय सिंह, लालू यादव के कॉलेज के दोस्त रहे हैं।
🔵 Tejashwi Yadav Net Worth: भाई तेजस्वी से ज्यादा है बहन रोहिणी की संपत्ति?
🔹 तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव 2025 के दौरान दाखिल हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 8.1 करोड़ रुपये बताई थी। उनकी चल संपत्ति 6.12 करोड़ रुपये है। अचल संपत्ति 1.88 करोड़ रुपये की है।
🔹 तेजस्वी ने 1.5 लाख रुपये नकद, जबकि बाकी रकम बैंक खातों में जमा दिखाई थी। उनकी कुल देनदारी 1.35 करोड़ रुपये है। इसके अलावा 55.55 लाख रुपये का कर्ज उनके भाई और मां के साथ लिए गए संयुक्त कर्ज से जुड़ा है।
🔹तेजस्वी यादव के पास कितना सोना-चांदी: तेजस्वी यादव के पास 200 ग्राम सोना है। जबकि उनकी पत्नी राजश्री यादव के पास 480 ग्राम सोना और 2 किलो से ज्यादा चांदी है। राजश्री की कुल संपत्ति 1.88 करोड़ रुपये दर्ज है और उनके ऊपर कोई कर्ज नहीं है।
🔹 तेजस्वी की संपत्ति में पिछले पांच साल में करीब 2 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की गई है, लेकिन यह उछाल भी रोहिणी की तुलना में बहुत छोटा है।
🔵 विवाद के बीच रोहिणी की नेटवर्थ बनी चर्चा का केंद्र
लालू परिवार में छिड़ा विवाद जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे लोगों की दिलचस्पी रोहिणी आचार्य की संपत्ति और उनके निजी आरोपों पर बढ़ रही है। एक ओर रोहिणी परिवार और राजनीति से दूरी की बात कह रही हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी संपत्ति की चमक ने तेजस्वी यादव समेत पूरे परिवार के आर्थिक समीकरण पर नया सवाल खड़ा कर दिया है।
रोहिणी और तेजस्वी की नेटवर्थ में इतना बड़ा अंतर सामने आने के बाद यह बहस और तेज हो गई है कि आखिर लालू परिवार के भीतर असली शक्ति कौन रखता है-सियासी या आर्थिक? यह विवाद आगे क्या मोड़ लेगा, यह आने वाले दिनों में साफ होगा, लेकिन फिलहाल रोहिणी की अकूत संपत्ति और परिवार से जुड़े आरोप सुर्खियों में छाए हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications