ट्विटर पर वापस आते ही रोहिणी आचार्या ने सुशील मोदी के खिलाफ खोला मोर्चा, लगातार किये कई ट्वीट्स
पटना। शनिवार की सुबह एक बार फिर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने एक बार फिर ट्विटर पर सुशील मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ट्वीट करते हुए रोहिणी आचार्या ने लिखा कि लो मैं फिर से आ गई, बिहार की जनता की आवाज बनकर। इसके अलावा रोहिणी ने सुशील मोदी की चचेरी बहन रेखा मोदी से जुड़े वीडियो का लिंक शेयर करते हुए लिखा कि नौटंकी बाज किसका परिवार है .. ये जग जाहिर है.. दो बोरी चावल की खातिर.. मानसिक आपा खो दिया... एक दुकानदार बेचारे को .. पटना के बाजार में दांत काटी.. थाने में लोट-लोट कर.. नागीन की भांति नाच किया.. बोलो कौन..?।
Recommended Video

इसके अलावा ट्वीट करते हुए लिखा कि 15 वर्षों से.. सत्ता की मलाई चाट चाट कर.. गरीब मजदूरों का निवाला ख़ाकर. श्री लालू चालीसा पढ़ते रहे.. घोटाले पर घोटाले करते रहे. जब फूट गया इनका भांडा. जनता लगी इनको लतारने. तब सोशल मीडिया..लगा इनको खटकने. जवाब दो डबल एंजिन.. 15 वर्षों में.. तुमने क्या-क्या किया?
बता दें कि कुछ दिन पहले भाजपा राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए पूछा था कि तेजस्वी की दो बहनों ने एमबीबीएस की पढ़ाई की है तो उनकी सेवा क्यों नहीं ली गई। इसके बाद से रोहिणी आचार्या ने सुशील मोदी के खिलाफ ट्वीटर पर मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि रोहिणी ने लिखा इतना ज्ञान देने से पहले खुद तुम और तुम्हारे भाई ने जो राष्ट्रकवि दिनकर जी की जमीन हड़पी है उसपे क्यों नही कोविड सेंटर खोल दे रहे हो? वैसे आज कल तेरी सृजन चोरनी /चावल चोरनी /कान कटनी बहन कहा है, कही चोरी करने का ट्रेनिंग अपने बेटों के साथ तो नहीं लगा दिया!!
इसके अलावा लिखा कि कब तक अपनी कुकर्मो का ठीकरा दूसरे के सर पर फोड़ेगा? खुद 13 साल उपमुख्यमंत्री रहते हुए सृजन चोरी सहित कुल 62 घोटाले के बजाए अपने मनरेगा बेटों को डॉक्टर ही बनवा लेते तो आज जनता की जान बच जाती, निकम्मे कुछ तो काम किए होते तो हमारे परिवार का नाम लिए बग़ैर कमा कर तो दिखाते।












Click it and Unblock the Notifications