बिहार के मनेर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 1 की मौत, 15 घायल
बिहार के मनेर में सड़क हादसा सामने आया है। यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 12-15 लोग घायल हो गए हैं।

बिहार के मनेर शहर में सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई है। इस एक्सिडेंट में 1 व्यक्ति की मौत हो घई है, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। मनेर के सीओ दिनेश कुमार ने बताया ये लोग ट्रॉली से एक महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए गंगा घाट जा रहे थे।
लेकिन इस दौरान ट्रैक्टर ने अपना नियंत्रण खो दिया और यह पलट गया। प्रमोद कुमार नाम के व्यक्ति की इस हादसे में मौत हो गई है, जबकि 12-15 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। इन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications